... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 3, 2020 1:16 PM IST
20-40, 40-60, 60-80 साल के लोगों के लिए हेल्दी हार्ट टिप्स, इन टिप्स से बढ़ेगी उम्र और घटेगा हार्ट अटैक का खतरा
Healthy Heart Tips In Hindi: कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक के विभिन्न चरणों ने हमारे डेली रूटीन को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। एक तरफ, जहां युवा लोग घर के कामकाज में व्यस्त रहते हैं और छोटा सा ब्रेक मिलने के बाद थोड़ी देर के लिए एक्सरसाइज कर लेते हैं वहीं बुजुर्ग लोगों पर घर के भीतर ही रहने का दबाव महसूस कर रहे हैं। इसी दबाव के कारण वह अपनी दैनिक गतिविधियां करने भी बाहर नहीं जा सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप एक नई योजना के साथ अपनी सेहत का ख्याल रखें, खासकर जब महामारी को देश में अभी और लंबे समय तक चलने वाली है।
अपने दिल को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है क्योंकि हृदय आपके शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसका कार्य उचित पोषण और शारीरिक फिटनेस पर निर्भर करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि 20 से लेकर 70 साल की उम्र तक कैसे अपने दिल को फिट रखना है तो इस लेख में हम आपको पूरा प्लान बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर पर रहते हुए भी अपने दिल को स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये तरीके।
* लॉकडाउन डाइट: उम्र चाहे जो भी हो, स्वस्थ दिल के लिए स्वस्थ आहार बहुत जरूरी है। साग, फलों का ज्यादा सेवन और जंक फूड व रेड मीट का सेवन सीमित करना, दिल के लिए अच्छा हो सकता है। पर्याप्त पानी पीना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
* एक रूटीन करें फॉलो: सुबह जल्दी उठने, 7 से 8 घंटे की नींद, दिन के दौरान पर्याप्त ब्रेक लेना और सप्ताहांत के दौरान शरीर को आराम देना, आपके जीवन में सामान्यता की भावना लाएगा।
* डिजिटली रूप से जुड़े: अलग रहना आपको अवसाद का शिकार बना सकता है, जो आपके दिल को भी प्रभावित करता है। अपने करीबी लोगों को वीडियो कॉल करना, वर्चुअल गेट-अप होना, वर्चुअल लर्निंग सेशन में शामिल होना, ध्यान और योग आपके तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
* धूम्रपान और शराब से बनाएं दूरी: धूम्रपान से धमनियों में रुकावट के कारण ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ता है। अत्यधिक शराब पीने से आपकी इम्यूनिटी कम हो जाती है और आपको संक्रमण होने का खतरा होता है।
* अपने वजन पर नजर दौड़ाएं : सप्ताह में एक बार अपना वजन जरूर तोलें और कमर के साइज को सही रखने की कोशिश करें। अपना बीएमआई 18.5 और 24.9 के बीच रखें।
* अपने दिल को अधिक पंप करें: कोई भी एक्सरासइज, एक्सरसाइज न करने से कही ज्यादा बेहतर है। अगर आप परिवार के साथ रहते हैं, तो काम के बीच ही कुछ ऐसा करें, जिससे आपका काम और मजेदार हो जाए। दिन में कम से कम 30 मिनट के लिए सीमित एक्सरासइज करें।
* नियमित रूप से ब्रेक लें: समय पर ब्रेक लेना और बागवानी, नई भाषा पढ़ना या सीखना जैसे सरल शौक आपको आराम देने में मदद कर सकते हैं।
* एक्टिव रहें: लंबे समय तक बैठने से बचें। साधारण घरेलू एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग आपके दिल को एक्टिव रखने में मदद करती है।
* जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय मदद लें: सीने में दर्द, सांस फूलना, पैरों में सूजन या चक्कर आना को नजरअंदाज न करें। ये हृदय संबंधी बीमारी की शुरुआत का संकेत दे सकते हैं।
* निर्धारित दवाएं जारी रखें: जिन लोगों को हृदय संबंधी समस्याएं, डायबिटीज, हाईबीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है उन्हें अपनी दवाएं जारी रखनी चाहिए। नियमित ऑनलाइन परामर्श की व्यवस्था करें और घर पर ब्लड प्रेशर, शुगर के स्तर को मापने पर विचार करें।
* दिल के प्रति जागरूक रहें: दिल का दौरा पड़ने के चेतावनी संकेत जानें। शुरुआत में ही जागरूक रहने से हृदय की आपात स्थितियों में बचाव को मदद मिल सकती है।