
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 11, 2023 1:31 PM IST
This approach can eradicate the primary tumour but often has severe side effects. Chemotherapy can cause long-term health issues such as cardiotoxicity (damage to the heart), nephrotoxicity (kidney damage), and secondary cancers.
Early signs of bone cancer: हड्डियां हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है और इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। हमारे शरीर के अन्य अंगों की तरह हड्डियों को भी नियमित रूप से पोषण चाहिए होता है और अन्य अंगों के साथ ही इनमें भी कई बीमारियां होने का खतरा रहता है, जिससे हमें बचाना जरूरी होता है। शरीर के किसी भी अंग की तरह हड्डियों में भी कैंसर हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे इतनी गंभीरता से नहीं ले पाते हैं। हड्डी में कैंसर होना कई बार जानलेवा स्थिति भी बन सकती है और कुछ जेनेटिक कारणों से इसके सभी मामलों की पूरी तरह से रोकथाम नहीं की जा सकती है, लेकिन शुरुआती लक्षणों की पहचान करके स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। इस लेख में हम आपको बोन कैंसर की कुछ ऐसे ही साधारण से लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
शरीर के किसी हिस्से में मौजूद हड्डी में हल्का-हल्का दर्द रहना भी हड्डी के कैंसर का संकेत हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। खासतौर पर अगर किसी हड्डी में दर्द हो रहा है और समय के अनुसार धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, तो इसे गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर हड्डी को हिलाने-डुलाने से दर्द बढ़ जाता है, तो हो सकता है बोन कैंसर काफी बढ़ चुका है।
जब हड्डी के किसी हिस्से में कैंसर शुरू होता है, तो उसके ऊपर की मांसपेशियां व त्वचा के ऊतक भी प्रभावित होने लगते हैं। इसलिए अगर आपकी हड्डी के किसी हिस्से में दर्द हो रहा है और इसके साथ-साथ उसके ऊपर की त्वचा में लालिमा व सूजन आने लगी है, तो यह भी हड्डी के कैंसर का संकेत हो सकता है और इसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
बोन कैंसर के कारण हड्डियां काफी कमजोर पड़ जाती हैं और सिर्फ वही हड्डी नहीं जिसमें कैंसर हुआ है बल्कि शरीर की सारी हड्डियों में ही कमजोरी आने लगती है। ऐसे में शरीर के कुछ प्रमुख जोड़ जैसे टखने, घुटने, कूल्हे के जोड़ और कोहनी आदि में उठते, बैठते या चलते फिरते आदि आवाज आने लगती है। अगर आपको भी कुछ इस प्रकार का कोई लक्षण महसूस हो रहा है, तो गलती से भी उसे इग्नोर नहीं करें।
हड्डी में कैंसर शुरू होने पर अंदर ही अंदर घाव व गांठ बनना शुरू हो जाती है। यह गांठ कई बार स्किन में भी स्पष्ट रूप से दिखने लगती है और छूने पर भी महसूस होती है। अगर छूने पर दर्द हो रहा है और गांठ के ऊपर की स्किन का रंग भी लाल हो गया है, तो यह बोन कैंसर का एक स्पष्ट संकेत है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
हालांकि, ऊपर बताए गए ये लक्षण जरूरी नहीं है कि सिर्फ बोन कैंसर का ही संकेत हों, बल्कि कई सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जिनमें ऐसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। लेकिन फिर भी इन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए और एक बार डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए। डॉक्टर टेस्ट व स्कैन आदि की मदद से इस समस्या की पहचान करके उसके अनुसार ट्रीटमेंट शुरू कर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.