Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Internal organ damage in stomach in hindi: आज के समय में किसी की भी लाइफस्टाइल अच्छी नहीं है। हम मनुष्य दिनभर ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को लाभ नहीं, नकारात्मक रूप से नुकसान पहुंचते हैं, लेकिन फिर भी हम ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बाज नहीं आते हैं और लगातार करते रहते हैं, जिस कारण मनुष्य के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहद नुकसान झेलना पड़ता है। यह नुकसान कई बार हमारे शारीरिक अंगों मुख्य रूप से लिवर, किडनी, पेट, आंत और अग्नाशय को नुकसान पहुंचाती है। और यह अंक जब डैमेज होते हैं तो मुख्य रूप से इसके लक्षण पेट दर्द से ही दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य पेशावर बताते हैं कि पेट में दर्द कई अंगों की समस्याओं का संकेत हो सकता है। यह जानना महत्वपूर्ण है कि पेट दर्द किन अंगों की समस्या के कारण हो सकता है और इन लक्षणों को पहचानकर समय पर उपचार करना कितना जरूरी है। यहां 5 अंगों के बारे में बताया गया है, जिनके डैमेज होने से पेट दर्द हो सकता है:
लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है जिसका सुचारू रूप से कार्य करना बेहद आवश्यक है। इस अंग का डैमेज होना हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है, क्योंकि इसका मुख्य कार्य रक्त को छाना यानी उसमें मौजूद विषक पदार्थों को बाहर निकलना है। इस अंग के खराब होने पर यह लक्षण दिखाई देते हैं,
- पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द
- भूख में कमी
- पीली त्वचा और आँखें (जॉन्डिस)
- थकान और कमजोरी
किडनी आपके शरीर में से अवशिष्ट पदार्थों को बाहर निकलने का काम करती है विशेष रूप से तरल पदार्थों और उत्पादित एसिड को। इस अंग के खराब होने पर यह लक्षण दिखाई देते हैं,
- पीठ के निचले हिस्से या पेट के एक तरफ दर्द
- पेशाब में खून
- पेशाब करते समय जलन या दर्द
- बार-बार पेशाब आना
पेट एक महत्वपूर्ण अंग है जो अपचित भोजन को संग्रहीत करता है और विभिन्न एंजाइम जारी करके पाचन की सुविधा प्रदान करता है। इस अंग के खराब होने पर यह लक्षण दिखाई देते हैं,
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या जलन
- उल्टी या मतली
- भूख में कमी
- ब्लोटिंग
आंतों का कार्य भोजन को तोड़ना, भोजन के पोषक तत्वों को अवशोषित करना और भोजन से बच्चे अपशिष्ट पदार्थों को ठोस में बदलना है। इस अंग के खराब होने पर यह लक्षण दिखाई देते हैं,
- पेट के किसी भी हिस्से में दर्द
- दस्त या कब्ज
- ब्लड या म्यूकस के साथ मल
- पेट फूलना
पित्ताशय हमारे पाचन तंत्र का एक हिस्सा है। इसका मुख्य कार्य पित्त को संग्रहित करना है, जो कि भोजन में से पाचन तंत्र को वसा तोड़ने में मदद करता है। इस अंग के खराब होने पर यह लक्षण दिखाई देते हैं,
- पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में तेज दर्द
- दर्द जो कंधे या पीठ तक फैलता है
- उल्टी या मितली
- खाना खाने के बाद दर्द बढ़ना
1. यदि पेट दर्द लंबे समय तक बना रहता है या गंभीर है, तो डॉक्टर से परामर्श करें।
2. संतुलित और पौष्टिक आहार लें, जिससे पेट और आंतों की समस्याओं से बचा जा सके।
3. हाइड्रेशन से किडनी और अन्य अंग स्वस्थ रहते हैं।
4. नियमित व्यायाम से पाचन तंत्र और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।
5. स्वच्छता का ध्यान रखें और साफ-सफाई का पालन करें।
लक्षणों को पहचानना और समय पर उचित उपचार लेना महत्वपूर्ण है, ताकि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।