Fractures से बचने के लिए घर पर इन 9 बातों का रखें ध्यान

घर में बुजुर्गों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि उनके फिसलने और हड्डी टूटने का खतरा होता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 30, 2017 5:18 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है और आपके गिरने और फ्रैक्चर की संभावना भी ज्यादा होती है। बुजुर्गों को ऑस्टियोपोरोसिस का अधिक खतरा होता है, जिसमें हड्डियों नाजुक और भंगुर हो जाती हैं, जिनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। नी क्लिनिक में ऑर्थोपेडिक नी सर्जन डॉक्टर मिटेन शेठ आपको कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए घर पर फ्रैक्चर के खतरे को कम किया जा सकता है।

  1. अपने घर को साफ रखें और घर के सामान को व्यवस्थित तरीके से रखें ताकि आप गिरने से बाख सकें। खासकर सीढ़ियों को साफ रखें।
  2. घर की खराब टाइल और टूटे फर्श को सही कराएं, ढीली कालीन हटा दें और फिसलन ना होने दें। कई बार इन चीजों से फिसलने की संभावना रहती है।
  3. बाथरूम और टॉयलेट में ग्रैब बार और हैंडरेल लगवाएं। वहां पानी होता है जिससे फिसलने का अधिक खतरा होता है।
  4. अपने बुजुर्गों को कहें कि वो ज्यादा ढीले कपड़े ना पहनें। कई बार ढीले कपड़ों में फंसकर गिरने का डर होता है। इसके बजाय अच्छी फिटिंग के कपड़े पहनें।
  5. घर में अंधेरा ना रखें। घर में अच्छी रोशनी वाले बल्ब लगाएं। इसके अलावा बेडरूम और बाथरूम में नाइट बल्ब लगाएं ताकि वो अंधेरे में किसी चीज से टकराकर गिरना जाएं।
  6. शॉक्स के साथ हमेशा शूज भी पहनें। बेशक शॉक्स आरामदायक होती हैं लेकिन उन्हें पहनकर चलने से फिसलने का खतरा ज्यादा होता है।
  7. फर्श को नॉनस्लिप बनाएं। ऐसे मैट लें जिनमें फिसलन ना हो। खासकर बाथरूम के फर्श को नॉनस्लिप बनाएं।
  8. इसके अलावा रेलिंग और सीढ़ी का भी ध्यान रखें। इन चीजों पर गिरने के अधिक संभावना होती है।
  9. कई बार गिरने की संभावना उस समय भी ज्यादा होती है जब आप बैठे रहते हैं और अचानक उठते हैं। इसलिए बुजुर्गों को आराम से उठने, बैठने और चलने को कहें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.