3 आसान टिप्स जो दिलाएंगी कॉन्स्टिपेशन से राहत !

कब्ज़ या कॉन्स्टिपेशन से परेशान लोगों के लिए कारगर साबित हो सकती हैं ये टिप्स।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2018 6:04 PM IST

कॉन्स्टिपेशन या कब्ज़ के ज़्यादातर मामलों में हमारी लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतें भी अहम भूमिका निभाती हैं। इसीलिए ऐसा देखा गया है कि डायट और लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलाव करके बहुत से लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सका है।  किसी अच्छे हेल्थकेयर सेंटर में क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन की सुचारू जांच करानी पड़ती है । इसीलिए अपने डॉक्टर से फाइबर सप्लीमेंट की सही मात्रा का पता करें और अपने उनके बताए निर्देशों का पालन करें। साथ ही आप इन आसान टिप्स को भी फॉलो करें, आपको कब्ज़ की परेशानी से राहत पाने में मदद होगी।

  1. खूब पानी पीएं- ढ़ेर सारा पानी पीने से आपके बाउल को कार्य करने में आसानी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार आपको रोज़ 8 गिलास पानी पीना ही चाहिए। हालांकि गर्मियों में और जब आप कसरत कर रहे हों तो अधिक पानी पीयें। पानी के साथ सूप, फलों का जूस, नारियल पानी और छास जैसी तरह चीज़ें लेने से भी पानी की आपकी रोज़ाना ज़रूरत पूरी हो सकेगी।
  2. बाथरूम जाने में देर ना करें- बहुत से लोगों की आदत ऐसी होती है कि वे पेशाब या शौच की ज़रूरत महसूस होने पर भी बैठे रहते हैं। जो कि सही नहीं है। इसी तरह जब वाशरूम जाएं तो जल्दबाज़ी न करते हुए देर तक बैठकर अपना पेट साफ़ करें। साथ ही हर रोज़ एक ही समय पर बाथरूम जाने की आदत डालें इससे आपके बाउल को नियमित काम करने में आसानी होगी।
  3. भोजन में शामिल करें फाइबर वाली चीज़ें- आपके भोजन में अगर आप फाइबर से भरपूर चीज़ें शामिल करते हैं तो ऐसा करने से आपकी कब्ज़ की शिकायत कम होती है। फाइबर आपकी आंत और बाउल के काम को आसान बनाता है। इसीलिए धीरे-धीरे अपने भोजन में फल, सब्ज़ियों, होल ग्रेन ब्रेड और सेरिअल्स की मात्रा बढ़ा दें। अगर ज़रूरत पड़ी तो आप फाइबर सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source