Tips for Diabetes: लाइफस्टाइल में ये आसान से 7 बदलाव लाकर डायबिटीज को दें मात

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग मोटापा (Obesity) और डायबिटीज (Diabetes) दोनों से ग्रस्त हैं, उनमें कई ऐसी गंभीर जानलेवा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, यदि वो कोरोनावायरस से संक्रमित होते हैं। ऐसे में अपने ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी आदतों को शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 22, 2020 5:46 PM IST

Tips for Diabetes Control: क्या आपको पता है कि अधिक वजन होने से भी डायबिटीज (Diabetes) होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है? यदि नहीं पता और पहले से ही आपका वजन अधिक है, तो अलर्ट हो जाएं। ब्रिटेन में लगभग 4.8 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। यदि गलती से भी आप कोरोनावायरस से संक्रमित होते हैं, तो चिंताजनक रूप से यह आपके जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग मोटापा (Obesity) और डायबिटीज (Diabetes) दोनों से ग्रस्त हैं, उनमें कई ऐसी गंभीर जानलेवा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, यदि वो कोरोनावायरस से संक्रमित होते हैं।

हालांकि, अच्छी खबर ये है कि हाल ही में हुए एक शोध में कहा गया है कि लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव लाकर आप टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) से बच सकते हैं। हां, टाइप 1 डायबिटीज में ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि यह लाइफस्टाइल डिजीज (Lifestyle disease) नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही डायट और वजन कम करके आप ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar level) को दोबारा से नॉर्मल कर सकते हैं। साथ ही आपको जीवन भर दवाओं पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा खासकर, डायबिटीज (Tips for Control Diabetes) के शुरुआती स्टेज में। हालांकि, बिना डॉक्टर से पूछे अपनी दवाएं लेना कभी ना छोड़ें।

वजन करें कम

यदि जांच कराने के बाद आपको डायबिटीज होने का पता चला है, तो सबसे पहले अपने वजन को कंट्रोल में रखने का प्रयास करें। इसके लिए वेट लॉस डायट फॉलो करना शुरू कर दें। वजन जितना कंट्रोल में रहेगा, डायबिटीज को उतना ही आसानी से मैनेज कर पाएंगे। यह अधिक गंभीर स्टेज पर नहीं पहुंचेगा। साथ ही, वजन घटाने से अनियंत्रित डायबिटीज के कारण होने वाले दुष्प्रभावों जैसे दृष्टि दोष और एम्प्यूटेशन (Amputation) के जोखिम को कम किया जा सकता है। यदि आपको प्री-डायबिटीज है, तो वजन घटाने से आपके डायबिटीज से पूरी तरह से ग्रस्त होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

शुगरी और डायट ड्रिंक्स ना लें

फलों के रस में भी चीनी की मात्रा बहुत होती है। सिर्फ पानी या चाय पीने से आप एक दिन में 200-300 कैलोरी लेने से बच सकते हैं। शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन डायबिटीज को बढ़ाने का एक मुख्य (Tips for Control Diabetes) रिस्क फैक्टर हो सकता है। अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में हुए एक शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने डायट ड्रिंक्स का सेवन किया, उनमें डायबिटीज होने की संभावना लगभग 20% अधिक है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इन पेय पदार्थों में मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर्स, रंग और प्रिजर्वेटिव डायबिटीज को विकसित करने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

रेड मीट, बिस्किट्स, चिप्स का कम करें सेवन

एक शोध में कहा गया है कि रेड मीट का सेवन कम करने और मछली, साबुत अनाज, ऑलिव ऑयल, नट्स, दालें, फल-सब्जी अधिक खाने से 80 प्रतिशत तक डायबिटीज होने की संभावना को कम कर सकते हैं। अपने भोजन को ऑलिव ऑयल में पकाएं। स्नैक्स में बिस्किट, चिप्स की जगह नट्स और फल खाएं। रात के खाने में सॉसेजेज की जगह सैल्मन मछली खाएं।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट चार्ट

फलों और सब्जियों का सेवन करें

फल और सब्जी विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, इसोफ्लैवोन्स (Isoflavones) और कुछ अन्य तत्व होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल (Diabetes diet) करने के लिए बेहतर होते हैं, इससे डायबिटीज होने की संभावना भी कम होती है। अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग सबसे अधिक फल और सब्जी खाते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज (how to control diabetes type 2) विकसित होने की संभावना सबसे कम होती है। नाश्ते में फलों की स्मूदी और दिन के भोजन में सब्जियों से तैयार सूप का सेवन करें।

चलना है जरूरी

एक्सरसाइज करने से हाई ब्लड शुगर लेवल (Tips for Control Blood sugar level) में कमी आती है। हाई ब्लड शुगर होने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप चलते-फिरते और टहलते रहें। एक अध्ययन में डायबिटीज से ग्रस्त कुछ लोगों को 10 हजार कदम चलवाया गया। छह सप्ताह के बाद ही उनमें से आधे लोगों में बिना किसी दवाओं के सेवन के ही नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल पाया गया।

Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज खाएंगे ये 3 नेचुरल फूड्स, तो कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

स्मोकिंग करना छोड़ दें

धूम्रपान करने से 40 प्रतिशत तक डायबिटीज के होने का खतरा बढ़ जाता है। और जितना आप स्मोक करेंगे, उतना ही इस रोग के होने का खतरा बढ़ता जाएगा। ऐसे में आपको स्मोकिंग छोड़ने के लिए कुछ हेल्दी तरीकों को अपनाना होगा।

रात में जल्दी सोने की आदत डालें

नींद की कमी की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा तो बढ़ता ही है, जिसे डायबिटीज पहले से है, उनमें यह और भी खतरनाक रूप धारण कर सकता है। ऐसे में हर दिन रात में कोशिश करें कि आप 10-11 बजे तक सो जाएं। 7-8 घंटे की नींद लेना हर किसी के स्वस्थ रहने की पहली सीढ़ी है।

Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज खाएंगे ये 3 नेचुरल फूड्स, तो कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Healthy Food For Diabetics: लॉकडाउन में नहीं मिल रहे हैं फल और सब्ज़ियां, तो डायबिटिक्स कर सकते हैं चुकंदर का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source