hamburger icon
A
Read in English

कैसे पता लगाएं शरीर में कौन से हार्मोन की हो गई है कमी? ये आसान संकेत बताएंगे बिगड़े हार्मोन का लेवल

हार्मोन अंसतुलन हमेशा हमारे लिए दिक्कत लेकर आता है और जरूरी हो जाता है कि हम ये पता लगाएं कि किस हार्मोन का लेवल बिगड़ चुका है। अक्सर लोगों के लिए इस बात का पता लगाना थोड़ा मुश्किल रहता है कि किस हार्मोन का स्तर बिगड़ रहा है। यही कारण है कि हमेशा परेशानी बढ़ने पर हमें चीजें समझ में आती है और इलाज कराना मुश्किल हो जाता है। लेख में जानिए कौन से हार्मोन में अंसतुलन होने पर दिखते हैं कौन से संकेत।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 3, 2020 4:08 PM IST

क्या आप जानते हैं कि हमारी उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में बदलाव होना शुरू हो जाते हैं। इन्हीं बदलावों में छिपा होता है हार्मोन के बनता-बिगड़ता स्तर। हार्मोन अंसतुलन हमेशा हमारे लिए दिक्कत लेकर आता है और जरूरी हो जाता है कि हम ये पता लगाएं कि किस हार्मोन का लेवल बिगड़ चुका है। अक्सर लोगों के लिए इस बात का पता लगाना थोड़ा मुश्किल रहता है कि किस हार्मोन का स्तर बिगड़ रहा है। यही कारण है कि हमेशा परेशानी बढ़ने पर हमें चीजें समझ में आती है और इलाज कराना मुश्किल हो जाता है। इस लेख में हम आपको शरीर में होने वाले हार्मोन की कमी के शुरुआती संकेतों के बारे में बताएंगे और साथ ही बताएंगे उनके लक्षण भी। शरीर में हार्मोन की कमी हमेशा परेशानी खड़ी करती है इसलिए समय रहते हैं हमें इनकी कमी को दूर करने के प्रयास करने चाहिए और शरीर को हेल्दी रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं शरीर में होने वाली इन 4 हार्मोन की कमी के संकेत और उनके लक्षण।

शरीर में 4 हार्मोन की कमी के संकेत और उनके लक्षण

टेस्टोस्टेरोन की कमी

टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण लोगों के सिरों पर से बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही आपकी दाढ़ी और पब्लिक हेयर में भी कमी आ जाती है। मांसपेशी में सामान्य क्षरण होने लगता है साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आने लगती है। टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण आपके पेट पर चर्बी बढ़ने लगती है।

हाइपोथायरायडिज्म की कमी

हाइपोथायरायडिज्म की कमी के कारण आपके बाल रूखे, बेजान और दो मुंहे हो जाते हैं साथ ही बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। इसके साथ ही आपकी दोनों तरफ की आइब्रो का 1/3 बाहरी हिस्सा भी उड़ जाता है। हाइपोथायरायडिज्म हार्मोन की कमी के कारण आपका चेहरा फूला हुआ दिखाई देने लगता है साथ ही होंठ भी मोटे हो जाते हैं । इस स्थिति में आपके नाखून टूटने लगते हैं और परतों में बंट जाते हैं। इन सबके अलावा आपको पैरों में ठंडक, पैरों व तलवों की स्किन रूखी और पपड़ीदार भी लगने लगती है।

इंसुलिन की कमी (डायबिटीज)

शरीर में इंसुलिन नाम के हार्मोन की कमी होने पर आपको शुगर क्रेविंग और अत्यधिक प्यास लग सकती है। इसके अलावा आपका शरीर पतला होना शुरू हो जाता है और बेवजह वजन कम होने लगता है। आपको ऐसा महसूस होगा कि आप समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं और आपको हर समय थका हुआ लग रहा है। शरीर में मांसपेशियों का विकास बहुत ही खराब तरीके से होगा। इसके अलावा अचानक आपका फैट मास भी कम होने लगेगा।

मेलाटोनिन की कमी

आपके शरीर में मेलाटोनिन नाम के हार्मोन की कमी के कारण आप थका हुए दिखाई देंगे साथ ही आपको अच्छी तरह से नींद भी नहीं आएगी। इसके अलावा आपको तनाव, चिंता और चिड़चिड़ेपन का भी शिकार होना पड़ सकता है। समय से पहले सफेद बाल, पीला चेहरा, समय से पहले बुढ़ापा या उम्र के धब्बे भी इस हार्मोन की कमी के कारण होते हैं। इसके अलावा थकी-थकी आंखें, पलकों के नीचे सूजन या फिर पफी आईज की परेशानी भी आपके शरीर में मेलाटोनिन की कमी को दर्शाती है। समय से पहले शरीर, त्वचा पर धब्बे, विशेष रूप से दोनों हाथों या पीठ पर मेलाटोनिन की कमी को दर्शाते हैं। इसके साथ ही अगर आप आमतौर पर रात के दौरान नींद से उठते हैं या फिर नींद आने में दिक्कत होती है तो समझ लीजिए आप इस हार्मोन की कमी का शिकार हैं।