Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी के बीमारी के 14 लक्षणों को जानें

हर समय ठंड महसूस होना किडनी की बीमारी के लक्षणों में एक है।

किडनी के बीमारी के 14 लक्षणों को जानें

Written by Mousumi Dutta |Updated : August 3, 2017 5:04 PM IST

Read this in English.

किडनी शरीर का एक ऐसा अंग होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानकर मूत्र के रूप में निकालने में मदद करता है। लेकिन खराब जीवनशैली और कभी-कभी दवाईयों के कारण किडनी के ऊपर बूरा प्रभाव पड़ता है। किडनी के बीमारी के बारे में सबसे बूरी बात यह है कि इसका पता प्रथम अवस्था में नहीं चलता है, जब ये अंतिम अवस्था में चला जाता है तब इसका पता चलता है, इसलिए इसको साइलन्ट किलर कहते हैं। इसलिए किडनी के बीमारी के प्रथम अवस्था को समझने के लिए उसके लक्षणों के बारे में पता लगाना ज़रूरी होता है-

यहाँ 14 ऐसे लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है जिसके द्वारा आप किडनी के बीमारी को आसानी से समझ पायेंगे-

Also Read

More News

1. युअरीनरी (urinary) के कार्य में बदलाव

किडनी के बीमारी के प्रथम अवस्था में मूत्र की मात्रा और होने के समय में बदलाव आने लगता है-

• मूत्र की मात्रा या तो बढ़ जाती है या कम हो जाती है

• मूत्र का रंग गाढ़ा हो जाता है

• बार-बार मूत्र होने का एहसास होता है मगर करने पर नहीं होता है

• रात में मूत्र होने की मात्रा या तो बढ़ जाती है या कम हो जाती है। डॉ. अविनाश इग्नेशियस, सिनियर सलाहकार नेफ्रोलॉजिस्ट डा विटा, पूणे के अनुसार रात को बार-बार मूत्र त्याग करने जाना किडनी के अस्वस्थ होने का प्रथम और प्रधान लक्षण होता है। किडनी के खराब होने के दूसरे लक्षण उसके 80% खराब होने के बाद नजर में आते हैं।

2. मूत्र का त्याग करने के वक्त दर्द होना

जब मूत्र त्याग करने के वक्त दर्द और दबाव जैसा अनुभव होने लगता है तब समझ जाना चाहिए कि मूत्र मार्ग (urinary tract ) में कोई संक्रमण हुआ है। कभी-कभी ऐसे अवस्था में बुखार या मूत्र मार्ग में जलन जैसा अनुभव होने लगता है। कभी-कभी पीठ का दर्द भी दूसरे लक्षणों में शामिल होता है।

3. मूत्र में रक्त का आना

जब मूत्र में रक्त आने लगता है तब बिना एक मिनट सोचे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि यह किडनी के खराब होने का निश्चित संकेत होता है।

4. झाग (foam) जैसा मूत्र

मूत्र त्याग करने के बाद जब उसमें झाग जैसा पैदा होने लगता है तब यह किडनी के खराब होने के प्रथम लक्षणों के संकेत होते हैं। डॉ. दीपा जयराम, मुम्बई की प्रमुख नेफ्रोलॉजिस्ट के अनुसार यह शरीर से प्रोटीन के निकलने के कारण होता है जो किडनी के बीमारी के दूसरे लक्षणों में शामिल होता है।

5. सूजन या इडीम

किडनी का प्रधान कार्य होता है शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना, लेकिन जब यह कार्य बाधित होने लगता है तब शरीर में अतिरिक्त फ्लूइड जमने लगता है। डॉ. दीपा के अनुसार किडनी खराब होने के कारण शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक नहीं निकल पाता है। फलस्वरूप पाँव, टखना (ankle), हाथ और चेहरे में सूजन आ जाता है। इस अवस्था को इडिमा (oedema) कहते हैं।

6. अतिरिक्त थकना, अनीमीआ और कमजोरी

किडनी से एथ्रोप्रोटीन (erythropoietin) नाम का प्रोटीन निकलता है जो लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सिजन लाने में मदद करता है। जब इस कार्य में बाधा उत्पन्न हो जाता है तब इस हार्मोन का स्तर गिर जाता है। जिसके कारण अनीमीआ का रोग होता है जो शरीर में कमजोरी और थकान का कारण बन जाता है।

7. चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी (Inability to concentrate)

किडनी के बीमारी के कारण मस्तिष्क में ऑक्सिजन की कमी हो जाती है जिसके कारण चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी आ जाती है।

8. हर समय ठंड महसूस होना

किडनी के बीमारी के कारण जो अनीमीआ का रोग होता है उससे गर्म परिवेश में भी ठंडक महसूस होता है। वृक्कगोणिकाशोध (kidney infection) के कारण बुखार आने के पहले ठंड महसूस होता है। ज़्यादा थकान महसूस होने के कारण भी यह लक्षण महसूस होता है।

9. त्वचा में रैशेज़ और खुजली

वैसे तो यह लक्षण कई तरह से बीमारियों के लक्षण होते हैं लेकिन किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जम जाने के कारण शरीर के त्वचा के ऊपर रैशेज़ और खुजली निकलने लगते हैं।

10. मुँह से बदबू निकलना और स्वाद भी खराब हो जाना

अगर दूसरे लक्षण नजर में नहीं भी आ रहे हैं तो यह लक्षण साफ नजर आता है। किडनी के खराब होने के कारण रक्त में यूरिया का स्तर बढ़ जाता है जिसके कारण मुँह से बदबू निकलने लगता है और जीभ का स्वाद भी बिगड़ जाता है।

11. मतली और उल्टी

शरीर में विषाक्त पदार्थों का स्तर बढ़ जाने के कारण मतली और उल्टी होने लगता है।

12. भूख कम लगना

शरीर में अवांछित पदार्थ ज़रूरत से ज़्यादा जम जाने के कारण यह लक्षण महसूस होने लगता है। दीपा जयराम के अनुसार किडनी के बीमारी के कारण दूसरे लक्षण समझ में आए न आए यह लक्षण ज़रूर नजर आता है। इसलिए जैसे ही यह लक्षण समझ में आए तुरन्त डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

13. साँस लेने में असुविधा

जब किडनी की अवस्था खराब होने लगती है तो लंग्स में फ्लूइड जमने लगता है जिसके कारण साँस लेने में असुविधा होने लगती है। अनीमीआ के कारण शरीर में ऑक्सिजन की कमी हो जाती है जिसके कारण भी साँस लेने में असुविधा होने लगती है।

14. पीठ में दर्द

यह किडनी के बीमारी का आम लक्षण होता है लेकिन यह लक्षण सबमें नजर नहीं आता है। यह दर्द पीठ के नीचले भाग से होते हुए पेड़ू-जांघ के जोड़ (groin) तक फैल जाता है। पढ़े-  बदन दर्द के 10 कारण और उपचार

चित्र स्रोत: Getty images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More