Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Signs of a Healthy Vagina: ये 4 संकेत बताते हैं आपकी वेजाइना (योनि) हेल्दी है या अनहेल्दी

यदि आप जानना चाहती हैं कि आपकी वेजाइनल हाइजीन और वेजाइना की हेल्थ दुरुस्त है या नहीं, तो आपको कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं। इनसे आप जान सकती हैं कि आपकी वेजाइना हेल्दी (Signs of a Healthy Vagina in Hindi) है या अनहेल्दी....

Signs of a Healthy Vagina: ये 4 संकेत बताते हैं आपकी वेजाइना (योनि) हेल्दी है या अनहेल्दी
संकेत जो बताते हैं वेजाइना की सेहत है अच्छी...

Written by Anshumala |Published : July 12, 2021 6:52 PM IST

Signs of a Healthy Vagina in Hindi: महिलाएं अक्सर अपनी सेहत (Women's Health) के प्रति लापरवाही बरतती हैं। खासकर, अपने प्राइवेट पार्ट्स की खास देखभाल करने की जरूरत होती है, ताकि किसी भी तरह की कोई गंभीर समस्या ना हो सके। जी हां, महिलाओं को अपने ब्रेस्ट का ध्यान रखने के साथ ही वेजाइना (Vagina) की सेहत पर भी ध्यान रखना जरूरी होता है। अधिकतर महिलाएं चेहरे, बालों, हाथ, पैरों, नाखून आदि का तो खूब ख्याल रखती हैं, लेकिन अक्सर वेजाइनल सेहत (Healthy Vagina in Hindi) की तरफ लापरवाही बरतती हैं। इतना ध्यान में रखें कि वेजाइना भी एक बेहद ही नाजुक और महत्पवपूर्ण अंग है शरीर का। इसकी साफ-सफाई का ख्याल ना रखने से आपको गंभीर इंफेक्शन हो सकते हैं। यदि आपको समझ नहीं आता कि किस तरह से जानें की आपकी वेजाइनल हाइजीन (Vaginal hygiene) सही है या नहीं, वेजाइना की हेल्थ दुरुस्त है या नहीं तो आपको कुछ लक्षण और संकेतों के बारे में बता रहे हैं। इनसे आप जान सकती हैं कि आपकी वेजाइना हेल्दी (Signs of a Healthy Vagina in Hindi) है या अनहेल्दी....

1 दर्द, जलन या खुजली नहीं होना

अगर आपकी वेजाइना में कोई समस्या नहीं है, तो आपको किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता है। वेजाइना में दर्द होना किसी समस्या के संकेत हो सकते हैं।

2 वेजाइनल डिस्चार्ज का रंग नॉर्मल होना

वेजाइना से अगर साफ, व्हाइट और बिना मछली की तरह दुर्गंध के डिस्चार्ज होता है, तो इसे नॉर्मल माना जाता है। डिस्चार्ज का रंग हरा, पीला, भूरा हो, तो कुछ गड़बड़ है। इसे नजरअंदाज ना करें। लगातार वेजाइनल डिस्चार्ज (symptoms of vaginal problems) किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

Also Read

More News

3 वेजाइना से दुर्गंध नहीं आना

किसी-किसी को वेजाइना से बहुद बदबू या सड़ी हुई मछली सी दुर्गंध आती है। आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। वेजाइना से अधिक दुर्गंध नहीं आती है, तो इसका मतलब है कि वेजाइनल कंडीशन या हेल्थ (Healthy vaginas) बिल्कुल सही है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4 शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द ना होना

यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं, तो उस दौरान गौर करें कि क्या आपको कोई दर्द, जलन, खुजली की समस्या तो नहीं हो रही। यदि ये सब महसूस नहीं होता है, तो आपकी वेजाइना की सेहत दुरुस्त है। दर्द होने का मतलब है कि आपको कोई इंफेक्शन या समस्या है। इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

About the Author

... Read More