... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 25, 2020 7:06 PM IST
सावधान! मलत्याग करने में लगाना पड़ रहा है जोर, तो आप हो सकते हैं इन 5 बीमारियों के शिकार
Signs of Constipation : सुबह-सुबह आपका पेट साफ नहीं हो रहा और मलत्यागने के लिए घंटों आपको टॉयलेट में बैठना पड़ रहा है, तो ऐसे में आपका पूरा दिन खराब हो जाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मलत्यागने में रुकावट के साथ-साथ तेज दर्द का भी सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से काफी देर तक टॉयलेट में बैठने के बाद भी संतुष्टि नहीं (Signs of Constipation) मिलती है।
मलत्याग की समस्या कभी-कभी होती है, तो इसका कारण खानपान की गड़बड़ी हो सकती है। लेकिन अगर ये समस्या आपको हमेशा होती रहती है, तो यह एक गंभीर परेशानी हो सकती है। अगर आपको मलत्याग के समय बहुत अधिक जोर लगाना पड़ रहा है, पेट में काफी तेज दर्द और दिन में कई बार टॉयलेट जाना पड़ रहा है, तो सावधान हो जाएं। यह परेशानी आपको कई बीमारियों के कारण हो (Signs of Constipation) सकती है। आइए जानते हैं इसके कारण-
कब्ज की शिकायत होने पर व्यक्ति का पेट अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाता है। कब्ज के रोगियों को मल त्यागने में परेशानी होती है, जिसकी वजह से उन्हें घंटों टॉयलेट में बैठना पड़ता है। लंबे समय तक अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की परेशानी है, तो यह पेट में गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। इसलिए कभी भी कब्ज की शिकायत को नजरअंदाज ना करें। कब्ज की शिकायत होने पर अधिक से अधिक फाइबरयुक्त आहार का सेवन करें। फाइबर मल को मुलायम करता है, जिससे मलत्यागने की परेशानी दूर होती है।
कुछ लोगों को बवासीर के कारण भी मलत्यागने में परेशानी होती है, जिसके कारण पेट अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाता है। यदि आपको गुदाद्वार में बड़े दाने या गांठ (lumps) जैसा कुछ महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करें। बवासीर का इलाज बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। बवासीर के रोगियों को कई बार मल के साथ खून निकलने की परेशानी होती है। ऐसे में तुरंत, अपने डॉक्टर्स से संपर्क करें।
मलत्याग करते समय पेट में काफी तेज दर्द होना, मरोड़ उठना, बार-बार गैस बनना, पेट फूलना या फिर 24 घंटे में एक बार भी मलत्याग ना होना जैसी समस्याएं इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के लक्षण हो सकते हैं। इस रोग की वजह से व्यक्ति को मलत्यागने में काफी समय और जोर लगाना पड़ता है। इस परेशानी को आप घरेलू उपचार से ठीक कर सकते हैं।
पेट का कैंसर बहुत ही गंभीर और घातक बीमारी है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके शुरुआती लक्षण बहुत ही सामान्य होते हैं। जैसे- मलत्याग में समय लगना, पेट अच्छी तरह साफ न होना, जोर लगाने पर मल निकलना, मल के साथ खून आना, अधिकतर समय पेट में दर्द रहना, इत्यादि। अगर आपके पेट का दर्द सामान्य दवाइयों से ठीक नहीं होती है और मल त्यागने में ब्लड निकल रहा है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
डाइवर्टिकुलर के रोगी को बड़ी आंतों में छोटे-छोटे गड्ढे या छाले हो जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें मलत्याग करने में काफी तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। इस रोग की वजह से उनका पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता है और मलत्याग करते समय खून निकलने की समस्या हो जाती है।
शुगर लेवल का घटना भी है एक बीमारी, जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज
बांझपन की परेशानी को दूर करे नागकेसर, इन 6 समस्याओं को भी करता है दूर