Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms Of Swelling In Lungs: फेफड़े हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं, जो सांस लेने की प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाते हैं। स्वच्छ हवा को अंदर लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर छोड़ने में फेफड़े मुख्य भूमिका निभाते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण इन दिनों फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं लोगों में आम हो गई हैं। इन्हीं समस्याओं के से एक है फेफड़ों में सूजन की समस्या। फेफड़ों में सूजन होने पर अस्थमा, निमोनिया और ब्रोंकाइटिस जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। फेफड़ों में सूजन कई कारणों से हो सकती है, जैसे संक्रमण, एलर्जी, धूल, धूम्रपान आदि। फेफड़ों में सूजन होने पर वायु मार्ग पतला हो जाता है और बहुत ज्यादा बलगम बनने लगता है। इसके कारण व्यक्ति को सांस लेने दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, समय रहते इसका इलाज करना बहुत जरूरी है। फेफड़ों में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इलाज संभव हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको फेफड़ों में सूजन के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
फेफड़ों में सूजन होने पर सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को ऐसा महसूस हो सकता है जैसे वह पूरी तरह से सांस नहीं ले पा रहा है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
फेफड़ों में सूजन होने की स्थिति में व्यक्ति को लगातार खांसी की परेशानी हो सकती है। कई गंभीर मामलों में खांसते समय बलगम के साथ खून भी आ सकता है। अगर आपको लंबे समय से खांसी की समस्या हो रही है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
फेफड़ों में सूजन होने पर सीने में दर्द महसूस हो सकता है। मुख्य रूप से, यह दर्द सांस लेने या खांसने के दौरान बढ़ सकता है। दरअसल फेफड़ों में सूजन के कारण छाती पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण सीने में दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी फेफड़ों में सूजन का संकेत हो सकता है। दरअसल, फेफड़ों में सूजन होने पर शरीर में ऑक्सीजन बेहतर ढंग से नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण व्यक्ति को काफी ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।
फेफड़ों में सूजन होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, जिसके कारण सांस फूलने की समस्या हो सकती है। अगर थोड़ी मेहनत करने पर भी आपकी सांस फूलने लगती है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।