शरीर में दिखें ये 6 लक्षण तो भूलकर भी न करें इग्‍नोर, पैंक्रियाज से जुड़ी इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत

Pancreatitis Symptoms: पैंक्रियाज शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम और इंसुलिन का उत्पादन करता है। पैंक्रियाज में खराबी आने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 5, 2025 6:39 PM IST

Symptoms Of Pancreatitis: पैंक्रियाज यानी अग्न्याशय शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह इंसुलिन के स्त्राव को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, भोजन को पचाने वाले डाइजेस्टिव एंडाइम्स के उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन कई बार गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण पैंक्रियाज पर असर पड़ता है, जिससे पैंक्रियाज खराब होने लगता है। पैंक्रियाटाइटिस एक गंभीर स्थिति है, जिसमें पैंक्रियाज में सूजन आ जाती है। यह समस्या अचानक (एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस) या लंबे समय तक (क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस) रह सकती है। ऐसे में, इसकी संपूर्ण जानकारी होना बहुत आवश्यक है। आइए, डॉ जी. एस. लांबा, डायरेक्टर, मेडिकल और इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली से जानते हैं पैंक्रियाटाइटिस रोग के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तार से -

पैंक्रियाटाइटिस का कारण - Causes of Pancreatitis In Hindi

पैंक्रियाटाइटिस अटैक क़े प्रमुख कारणों में पित्त की पथरी (गॉल स्टोन), शराब का अत्यधिक सेवन, हाई ट्राइग्लिसराइड्स, कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स, ऑटोइम्यून बीमारियां, पेट में चोट या सर्जरी और अनुवांशिक कारक शामिल हैं। जब पित्त की पथरी पैंक्रियाज की नलियों को ब्लॉक कर देती है या शराब के लंबे समय तक सेवन से पैंक्रियाज क्षतिग्रस्त हो जाता है, तब पैंक्रियाटाइटिस अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है।

पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण – Symptoms Of Pancreatitis In Hindi

पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण शुरुआत में हल्के हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ यह गंभीर रूप ले सकते हैं। सबसे सामान्य लक्षण पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द है, जो अक्सर पीठ तक फैलता है। यह दर्द अचानक शुरू हो सकता है और धीरे-धीरे बढ़ता है। कुछ मामलों में यह दर्द खाना खाने के बाद और ज्यादा बढ़ जाता है, खासकर अगर भोजन वसा युक्त हो। इसके साथ ही, उल्टी और मतली भी आम लक्षण हैं, जिसके कारण मरीज को कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है। अन्य लक्षण में तेज बुखार, अत्यधिक पसीना आना, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और पेट में सूजन या भारीपन महसूस होना शामिल हैं। कई बार मरीज को ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव महसूस हो सकता है, जो शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में इसके लक्षणों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।

पैंक्रियाटाइटिस से बचाव के उपाय - Ways To Prevent Pancreatitis In Hindi

  • पित्ताशय की पथरी की जल्द सर्जरी कराएं
  • हेल्दी और बेलेंस डाइट लें
  • धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल न करें
  • नियमित व्यायाम करें
  • वजन को कंट्रोल में रखें
  • अगर पेट में तेज दर्द, उल्टी, या सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।