Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Signs And Symptoms of Liver Cancer: स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपके वह अंग भी सुरक्षित रहें, जो खुद सुरक्षा का काम करते हैं। ऐसा ही हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, हमारा लीवर। लीवर हमारे शरीर का एक अत्यंत आवश्यक अंग इसलिए है, क्योंकि यह पाचन को दुरुस्त रखने, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और ऊर्जा संचित करने जैसे कई अहम कार्य करता है। ऐसे में यदि लीवर स्वस्थ न रहे, तो शरीर की कई प्रक्रियाएं प्रभावित हो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि लीवर में जब कोई गंभीर बीमारी या कैंसर विकसित होने लगता है, तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। अक्सर हम और आप जैसे लोग इन शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी बढ़ सकती है। वहीं अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो स्थिति को बेहतर ढंग से संभाला जा सकता है।
लीवर पेट के दाईं ओर होता आप जानते ही हैं। इसलिए जब उसमें सूजन या ट्यूमर बनना शुरू होता है, तो वहां लगातार दर्द, भारीपन या दबाव जैसा महसूस होने लगता है। यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है और रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर डालने लगता है, इसलिए समय रहते डॉक्टर से जांच करवाएं।
(और पढ़ें - लिवर कैंसर के लक्षण)
लीवर कैंसर के शुरुआती लक्षणों सबसे आम है बिना कोशिश के अचानक ही तेजी से वजन घटना। वहीं भूख कम लगना, जल्दी पेट भर जाना या खाना देखते ही मन में उसके प्रति ऊब महसूस होना भी इसका संकेत देते हैं। यह स्थिति शरीर में कैंसर कोशिकाओं की बढ़ती गतिविधियों का नतीजा होती हैं।
जब लीवर सही ढंग से कार्य नहीं करता, तो बिलीरुबिन नाम का पीला पिग्मेंट बढ़ने लगातार बढ़ने लगता है। इससे त्वचा, आंखें और कभी-कभी नाखून भी पीले दिखने लगते हैं। वैज्ञानिक इसे जॉन्डिस कहते हैं, जो कि लीवर से जुड़ी भारी बीमारी का अहम संकेत है और तुरंत मेडिकल जांच कराने का संकेत देता है।
(और पढ़ें - पीलिया होने के लक्षण)
लीवर कैंसर होने पर पेट में पानी भरने लगता है और वह फूलने या भारी लगने लगता है। इसकी पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। यह स्थिति सिर्फ असहज ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी साबित होती है और स्पष्ट रूप से बताती है कि लिवर में कोई गंभीर समस्या चल रही है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार ये लक्षण हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
वहीं अगर आपको पर्याप्त आराम के बाद भी हमेशा थकान, कमजोरी या सुस्ती महसूस होती है, तो यह सिर्फ साधारण थकावट नहीं, बल्कि लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिसे आपको नजरअंदाज करने की जगह तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। असल में शरीर को ऊर्जा का एक बड़ा हिस्सा लीवर देता है, इसलिए उसके खराब होने पर ऊर्जा स्तर गिरता है और आपको ऊर्जा हीनता महसूस होती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।