
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 22, 2025 4:18 PM IST
Early symptoms of kidney damage: किडनी से जुड़ी समस्याएं अब बहुत कॉमन हो रही हैं और कम उम्र के लोगों में भी किडनी से जुड़ी बीमारियां (Kidney related diseases) देखी जा रही हैं। इसका कारण है लोगों की लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी कई गलतियां। लोगों की जीवनशैली और भागदौड़ भरी दिनचर्या उनकी पूरी हेल्थ पर असर डालती है। प्रोसेस्ड फूड्स (Processed foods) का सेवन करने, कम मात्रा में पानी पीने, बहुत ज्यादा-चाय कॉफी पीने की आदत (Drinking tea and coffee in excess) और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने जैसे कारण से किडनी जैसे अंगों को नुकसान भी पहुंचता है। इन कारणों से किडनी खराब तो होती ही है और किडनी फेल होने का खतरा (Risk of kidney failure) भी कई गुना बढ़ जाता है।
किडनी खराब होने के लक्षणों (Kidney kharab hone ke lakshan) का पता भी काफी देर से चलता है क्योंकि, शुरूआत में शरीर में जो बदलाव होते हैं अक्सर उनकी तरफ लोगों का ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में किडनी अंदर ही अंदर डैमेज होती रहती है और लोगों को अपने ही शरीर को हो रहे नुकसान के बारे में अंदाजा भी नहीं होता। हालांकि, किडनी फेलियर से पहले शरीर में होने वाले कुछ बदलावों पर (Kidney fail hone se pahles sharir mein badlav) ध्यान देने से आपको बीमारी का पता भी जल्द चल सकता है और आप समय पर अपना इलाज भी शुरू करवा सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जो किडनी खराब होने पर (Kidney kharab hone ke lakshan) दिखायी देते हैं। अगर आपको इनमें से कोई 2 लक्षण भी दिखायी दे रहे हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और अपना टेस्ट कराएं।
जैसा कि किडनी का सबसे बड़ा काम है शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालना। लेकिन, जब किड़नियां ठीक तरह से काम नहीं कर पातीं तब शरीर में अटकी गंदगी भी शरीर से बाहर नहीं निकल पाती। यह गंदगी शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचाती है और पूरे शरीर में कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ने लगता है। किडनी खराब होने पर लोगों को ये समस्याएं दिख सकती हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।