
Also Read
Kidney Cancer Symptoms in Hindi: कैंसर का नाम सुनते ही आपके कान खड़े हो जाते हैं ना। लेकिन अगर यह आपके अंदर पल रहा हो तो। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि किडनी कैंसर एक ऐसा कैंसर है, जो शुरुआती दौर में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं देता और इसे इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है। कई बार आप इसके शुरुआती संकेत इतने आम नजर आते हैं कि आप इसे आम बीमारियों या उम्र संबंधी बदलावों की वजह समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, किसी भी बीमारी की तरह इस कैंसर को भी समय रहते पहचान और इलाज करना काफी प्रभावी साबित हो सकता है। हम हम आपको किडनी कैंसर के पांच प्रमुख लक्षण के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहचानकर आप इसे गंभीर स्थिति में आने से रोक सकती हैं।
किडनी कैंसर के सबसे शुरुआती और नजर आने वाले लक्षणों में पेशाब के बाद बूंदों का लगातार टपकना या पेशाब में खून आना शामिल होता है। पेशाब में रक्त आना (हेमेट्यूरिया) अक्सर शुरुआती चेतावनी देता है। यह खून हल्का या कई बार दिखाई न देने वाला भी हो सकता है, इसलिए पेशाब के रंग पर सही से ध्यान दें। वैसे तो यह आम लक्षण भी हो सकता है, लेकिन आपको एक बार इसकी जांच जरूर कराने की सलाह दी जाती है।
अगर आपको किडनी के पास या पीठ के निचले हिस्से में लगातार या समय-समय पर दर्द महसू हो रहा हो तो इसे इगनोर न करें। असल में वहां गांठ महसूस होना, किडनी में किसी असामान्यता का संकेत हो सकता है। इसे अक्सर आप मांसपेशियों के खिंचाव या सामान्य पीठ दर्द समझ लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक यह दर्द बना रहे और परेशानी कम न हो तो इस पर ध्यान दे।
अगर बिना किसी कारण के अचानक आपका वजन कम हो रहा है या भूख कम लग रही है तो यह किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह शरीर में कैंसर के बढ़ने के कारण होने वाले मेटाबॉलिक बदलावों की वजह से होता है। अगर अचानक से शरीर का वजन कम होने लगा है, तो इसे लंबे समय तक इग्नोरन हीं किया जाना चाहिए।
वहीं आपको लगातार थकान, ऊर्जा की कमी या कमजोरी महसूस हो रही है तो यह भी किडनी कैंसर का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। साथ ही शरीर में खून की कमी, टॉक्सिन बढ़ने या अन्य कारणों से भी ऐसा अनुभव होना आम होता है, लेकिन आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। जरूरी नहीं है कि थकान व कमजोरी रहना कैंसर का ही संकेत हो, लेकिन जल्द से जल्द इसकी पुष्टि करना जरूरी है।
कई बार बुखार, रात में बेवजह पसीना आना या सामान्य कमजोरी जैसी शिकायतें भी किडनी कैंसर से जुड़ी होती हैं। ये लक्षण अक्सर अन्य बीमारियों से मिलते-जुलते होते हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसलिए आपको समय रहते इन्हें पहचानकर इसके निदान के उपाय खोजे चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।