
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 10, 2023 12:07 PM IST
Diabetes Symptoms In Urine: वर्तमान समय में गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह में गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। इन्हीं में से एक डायबिटीज की समस्या भी है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे डाइट और दवाइयों के जरिए सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो घातक साबित हो सकता है। ऐसे में, डायबिटीज के लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज लेना बहुत जरूरी है। ब्लड शुगर बढ़ने के कुछ संकेत पेशाब में देखने को भी मिल सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं पेशाब से जुड़े डायबिटीज के लक्षणों के बारे में।
बार-बार पेशाब आना डायबिटीज के प्रमुख लक्षणों में से एक है। अगर आपको पिछले कुछ दिनों से ऐसी समस्या हो रही है, तो आपको अपने ब्लड शुगर की जांच करवा लेनी चाहिए। यदि आपको रात में कई बार पेशाब जाना पड़ता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
पेशाब में झाग बनना या धुंधला पेशाब आना भी डायबिटीज का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, ब्लड शुगर हाई होने पर हमारी किडनियां इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती हैं। इसकी वजह से पेशाब में झाग बनने लगता है।
पेशाब में ग्लूकोज (शुगर) की मात्रा बढ़ने से इसमें से फल जैसी स्मेल आ सकती है और यह मीठा भी महकने लगता है। यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। अगर आपको ये लक्षण महसूस हो, तो आपको तुंरत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर, महिलाओं को इसका खतरा अधिक होता है। दरअसल, हाई ब्लड शुगर लेवल होने पर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और इंफेक्शन से लड़ना कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
डायबिटीज के सीधा असर किडनी पर पड़ता है। इसकी वजह से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पेशाब के रंग में बदलाव आने लगता है। अगर पेशाब का रंग हल्का भूरा या पीला है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसे में, आपको तुरंत जांच करवा लेनी चाहिए।
अगर आपको भी पेशाब में ये बदलाव नजर आ रहे हैं, तो इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज न करें। समय रहते डायबिटीज के लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू करने से आप कई तरह की गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।