Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का संकेत हैं शरीर में दिख रहे ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सावधान

Dehydration Symptoms: शरीर में पानी की कमी होने पर कई तरह के संकेत और लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से –

डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का संकेत हैं शरीर में दिख रहे ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सावधान

Written by priya mishra |Updated : April 16, 2024 12:50 PM IST

Symptoms Of Dehydration: हमारे शरीर का लगभग 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पानी है। ऐसे में, स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन बहुत जरूरी है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन न करने के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसे निर्जलीकरण भी कहा जाता है। यह गर्मी के मौसम में होने वाली एक आम समस्या है। दरअसल, गर्मी में बहुत अधिक पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसकी वजह से चक्कर, उल्टी, कमजोरी, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। पानी की कमी होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। समय रहते इन संकेतों पर ध्यान देकर और शरीर में पानी की आपूर्ति करके आप स्थिति को गंभीर होने से बचा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको शरीर में पानी की कमी होने पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं (Sharir Me Pani Ki Kami Ke Lakshan)

अधिक प्यास लगना

डिहाइड्रेशन का सबसे बड़ा संकेत है बार-बार प्यास लगना। अगर आपको पानी पीने के तुरंत बाद फिर से प्यास लगने लगती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। इसके लिए आप नींबू पानी, नारियल पानी, जूस और छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं।

पेशाब का रंग पीला होना

पेशाब का रंग गाढ़ा या पीला होना शरीर में पानी की कमी का संकेत सकता है। इसके अलावा, अगर आपको पेशाब कम आ रहा है या पेशाब करते समय जलन महसूस हो रही है, तो ये भी डिहाइड्रेशन की ओर ही इशारा करते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।

Also Read

More News

त्वचा का रूखापन

डिहाइड्रेशन होने पर त्वचा काफी ज्यादा रूखी हो जाती है। कई बार स्किन और होंठ भी फटने लगते हैं। ऐसी स्थिति में क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी ड्राइनेस कम नहीं होती है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो रही है, तो आपको अपना पानी का इन्टेक बढ़ा देना चाहिए।

सिरदर्द और चक्कर

शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन होने पर व्यक्ति को लगातार सिरदर्द, अचानक चक्कर आने और आंखों के आगे अंधेरा छाने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

मुंह से बदबू आना

मुंह से बदबू आना भी शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, कम पानी पीने से पर्याप्त मात्रा में लार नहीं बनती है, जिसके कारण मुंह में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। इसकी वजह से मुंह से दुर्गंध आने लगती है। अगर आप भी इस लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, तो भरपूर मात्रा में पानी का सेवन शुरू कर दें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।