Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में खून की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादा देर तक इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा

Khoon ki Kami ke Lakshan: शरीर में खून की कमी होना कोई आम बीमारी नहीं है बल्कि यह एक जानलेवा स्थिति बन सकती है। इसलिए कुछ लक्षण हैं, जो शरीर में खून की कमी का संकेत देते हैं और इन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

शरीर में खून की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादा देर तक इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा

Written by Mukesh Sharma |Published : December 12, 2025 12:54 PM IST

Signs of Anemia in Hindi: हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन चलते रहना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक नहीं बल्कि कई काम रुक जाएंगे। शरीर के हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े हिस्से में पोषक तत्व व ऑक्सीजन पहुंचाने का काम खून का ही होता है। अगर ठीक पर्याप्त नहीं है या फिर ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी कोई दिक्कत हो गई है, तो पूरा शरीर प्रभावित हो जाता है क्योंकि न तो शरीर को ऑक्सीजन मिल पाती है और न ही पोषक तत्व। इसलिए शरीर में खून पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। अगर खून कम है तो शरीर में क्या बीमारी पैदा हो जाए कुछ नहीं पता क्योंकि इम्यूनिटी भी ठीक से काम नहीं कर पाती है। कुछ लोग कहते हैं कि जब वे टेस्ट कराते हैं, तभी खून की कमी का पता लगता है जबकि शरीर में कुछ लक्षण भी देखे जा सकते हैं जो खून की कमी यानी एनीमिया का संकेत हो सकते हैं और इन संकेतों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

खड़े होने के बाद चक्कर आना

आपने भी देखा होगा कुछ लोग शिकायत करते हैं कि अगर वे लंबे समय से बैठे हैं और जब अचानक खड़े होते हैं तो उन्हें अचानक से चक्कर जैसा होने लगता है। यहां तक कि कुछ लोग तो कई बार जब अचानक से खड़े होते हैं, तो उन्हें ज्यादा तेज चक्कर आता है और इसके कारण कई बार वे गिर भी जाते हैं।

(और पढ़ें - खड़े होने पर चक्कर क्यों आते हैं?)

Also Read

More News

रात को पैर गर्म न हो पाना

अगर ब्लड सर्कुलेशन सही है तो शरीर का तापमान सामान्य रहता है, लेकिन अगर ब्लड सर्कुलेशन कम है तो इसके कारण कई बार त्वचा ठंडी पड़ने लगती है। ऐसा खासतौर पर शरीर के उन हिस्सों में देखा जाता है जो हार्ट से ज्यादा दूर है जैसे टखने, पैर और हाथ आदि। यही कारण है कि सर्दियों में रात को सोते समय कई बार पैर गर्म नहीं हो पाते हैं।

(और पढ़ें - रात को पैर गर्म न होने के कारण)

धुंधला दिखाई देना

अगर शरीर में खून की कमी है तो इसका मतलब यह हुआ कि शरीर के कई हिस्सों में खून पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। आंख भी इनमें से एक हैं और एनीमिया के कारण कई बार आंखों तक खून पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है और उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है तो इसके कारण कई बार धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण हो सकते हैं।

बार-बार सांस फूलना

अगर आपको बार-बार सांस फूलने की समस्या हो रही है, तो इसके पीछे का कारण भी कई बार खून की कमी यानी एनीमिया ही होता है। अगर किसी व्यक्ति को चलने, थोड़ा बहुत दौड़ने, सीढ़ियां चढ़ने या फिर कोई ऐसी ही गतिविधि करने के कारण सांस फूलना लगती है, तो एक बार चेकअप करा लेना चाहिए क्योंकि यह एनीमिया या फिर कोई दूसरी बीमारी भी हो सकती है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है जब खून की मदद से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, तो दिमाग ऑक्सीजन ज्यादा पाने के लिए गहरी सांस लेने का सिग्नल देता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।