Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियां आते ही आपको भी महसूस हो सकते हैं हार्ट अटैक के ये 5 संकेत, न करें इग्नोर

Heart symptoms winter: ठंड के मौसम के साथ-साथ हार्ट अटैक व दिल से जुड़ी अन्य बीमारियां होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। सर्दियां आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

सर्दियां आते ही आपको भी महसूस हो सकते हैं हार्ट अटैक के ये 5 संकेत, न करें इग्नोर

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 30, 2024 6:31 PM IST

Symptoms of heart disease before winter: हार्ट अटैक आज के समय की एक गंभीर परेशानी बनकर उभर रही है। जिसका जिम्मेदार खुद मनुष्य है। व्यस्त जीवनशैली, अस्वस्थ भोजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाते हैं। मानसिक तनाव और चिंता हार्ट की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन हृदय रोगों के लिए प्रमुख जोखिम कारक हैं। यह मोटापा हृदय की सेहत को प्रभावित करता है और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। तो पारिवारिक इतिहास भी हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा सकता है। सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि ठंड के मौसम में रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, जिससे रक्तचाप और दिल पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए, सर्दियों के दौरान दिल के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। यहां कुछ संकेत दिए गए हैं, जो हार्ट अटैक की ओर इशारा कर सकते हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सीने में दर्द या तकलीफ (Chest pain in winter)

सीने में जकड़न, भारीपन या दर्द हार्ट अटैक का सबसे आम संकेत है। यह दर्द छाती के बीच में या बाईं ओर महसूस हो सकता है और कुछ मिनटों से अधिक समय तक बना रह सकता है। इसे किसी भी स्थिति में इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर सीने में दर्द हो रहा है, तो इन लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

सांस लेने में तकलीफ (Difficulty in breathing)

हार्ट अटैक के दौरान सांस लेने में तकलीफ एक सामान्य लक्षण हो सकता है। यह लक्षण दिल की मांसपेशियों में रक्त की आपूर्ति में कमी के कारण होता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसलिए यदि सांस लेने में दिक्कत या घबराहट महसूस हो, तो यह भी दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए जैसे ही आपको यह लक्षण नजर आए आप इसपर ध्यान दें।

Also Read

More News

बांह, गर्दन व पीठ में दर्द (Arm, neck and back pain)

हार्ट अटैक के दौरान बांह, गर्दन, या पीठ में दर्द एक सामान्य लक्षण हो सकता है। ये दर्द अक्सर सीने के दर्द के साथ-साथ महसूस होते हैं और विभिन्न व्यक्तियों में भिन्नता हो सकती है। साथ ही हार्ट अटैक का दर्द सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बाईं बांह, गर्दन, कंधे, जबड़े, या पीठ में भी महसूस हो सकता है। यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है और गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर सकता है।

थकान या कमजोरी (Fatigue and weakness)

सर्दियों में अगर बिना किसी कारण के अत्यधिक थकान, कमजोरी या थकावट महसूस हो रही है, तो यह भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। ऐसा तब होता है जब दिल में रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता और मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना (Dizziness and fainting)

यदि अचानक चक्कर आने लगे या बेहोशी का अनुभव हो, तो यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। ऐसा शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है, जो दिल की समस्या की ओर इशारा कर सकता है। यदि इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। ठंड के मौसम में दिल की सेहत का खास ख्याल रखें, नियमित रूप से व्यायाम करें, स्वस्थ आहार लें, और गर्म कपड़े पहनकर शरीर को गर्म रखें।