हार्ट अटैक से पहले शरीर के ये 5 हिस्से पड़ सकते हैं सुन्न, जानें किन लक्षणों के महसूस होते ही करें डॉक्टर से बात

Numbness before heart attack: fहार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों को पहचान होना जरूरी है, ताकि इस स्थिति के विकसित होने से पहले ही इसके खतरे का अंदाजा लगाया जा सके। शरीर के बाएं हिस्से के कुछ अंगों का सुन्न पड़ना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 28, 2023 5:00 PM IST

Sign of heart attack in the left side of body: पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर के हर एक अंग को हेल्दी रखना जरूरी होता है, जबकि कुछ अंग तो ऐसे होते हैं जिनका कुछ पलों के लिए भी ठीक से काम न करना जानलेवा स्थिति पैदा कर देता है। इन्हीं अंगों में से एक हार्ट भी है, जो हमें स्वस्थ और जीवित रखने के लिए लगातार काम करता रहता है और कुछ पलों को लिए भी इसका काम न कर पाना जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है। हालांकि, हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान को मेंटेन रखना हार्ट को हेल्दी रखने में काफी हद तक मदद कर सकता है। लेकिन आजकल लोग इन दो आसान से कामों को भी ठीक से मैनेज नहीं कर पा रहे हैं और इस कारण से हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। हालांकि, हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ अजीबो-गरीब संकेत देता है, जिससे हार्ट अटैक के आने से पहले ही उसके खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ लोगों में हार्ट अटैक आने से पहले ही उनके शरीर के बाएं हिस्से के कुछ अंग सुन्न पड़ने लग सकते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

1. बायां कंधा सुन्न होना (Numbness in left shoulder)

हार्ट अटैक से पहले कई ऐसे अजीबोगरीब लक्षण देखे जाते हैं और इनमें से एक है कंधा सुन्न होना। दरअसल शरीर के हार्ट वाली तरफ यानी बाईं तरफ का कंधा सुन्न महसूस होने लगता है और साथ ही कंधे में हल्का-हल्का या फिर तेज दर्द भी देखने को मिल सकता है और इस लक्षण को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

2. बायां हाथ सुन्न होना (Numbness in left arm)

हार्ट अटैक से पहले जब हार्ट ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर के कई हिस्सों में रक्त का बहाव कम हो जाता है, जिससे कुछ हिस्से सुन्न महसूस होने लगते हैं और इनमें बायां हाथ भी शामिल है। हालांकि, यह भी है कि बायां हाथ सुन्न होना सिर्फ हार्ट अटैक नहीं बल्कि कई अन्य बीमारियों का भी संकेत हो सकता है।

3. बाईं तरफ का जबड़ा सुन्न होना (Numbness in left side of jaw)

हार्ट अटैक से पहले कुछ लोगों को बाईं तरफ के जबड़े में दर्द या जबड़े का यही हिस्सा सुन्न महसूस हो सकता है। ये दोनों लक्षण एक साथ भी सुन्न हो सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को खासतौर पर जिसे पहले से हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, उसे यदि बाएं जबड़े में दर्द या सुन्न महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

4. गर्दन का हिस्सा सुन्न होना (Numbness in left side of neck)

हार्ट से जुड़ी समस्याओं के दौरान कई बार गर्दन में कुछ परेशानियां भी देखी जा सकती हैं। ऐसा आमतौर पर तब होता है। ठीक उसी प्रकार हार्ट अटैक आने से ठीक पहले जब हार्ट काम ठीक से नहीं कर पा रहा होता है, तो इस दौरान गर्दन का बायां हिस्सा सुन्न महसूस हो सकता है, इसके साथ-साथ इस हिस्से में दर्द भी हो सकता है।

5. पीठ का हिस्सा सुन्न होना (Numbness in left upper back)

हार्ट अटैक से पहले यदि हार्ट ठीक से काम नहीं कर रहा है तो हार्ट के साथ-साथ इसके आसपास के अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए कई बार कुछ लोगों को पीठ का ऊपरी हिस्सा भी सुन्न महसूस हो सकता हो सकता है और साथ ही इस हिस्से में हल्का सा दर्द भी महसूस हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source