स्टडी में खुलासा, कोरोना मरीज में दिखे ये 2 संकेत तो हो सकती है मौत, जानें किसे है अधिक खतरा

कोरोना होने पर व्यक्ति में कई लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर पर कोरोना का इलाज कर रहे लोग पहचान लें, तो जान बचाना या स्थिति को कंट्रोल में रख पाने में आसानी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 7, 2021 7:25 PM IST

Serious Sign of Coronavirus in Hindi: कोरोनावायरस (Coronavirus) का खतरा थम नहीं रहा है। आज भी देश में हर दिन एक लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 1,00,636 नए मामले दर्ज किए गए, जो संडे से 13,824 कम है। देश में 5 अप्रैल के बास से अब तक का यह सबसे कम कोरोना पॉजिटिव आंकड़ा है। 5 अप्रैल को एक दिन में 96,982 मामलों की वृद्धि देखी गई थी। पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी गई है। कोरोना होने पर व्यक्ति में कई लक्षण (Corona symptoms in hindi) नजर आते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। कुछ गंभीर संकेत ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर पर कोरोना का इलाज कर रहे लोग पहचान लें, तो जान बचाना या स्थिति को कंट्रोल में रख पाने में आसानी हो सकती है।

कोरोना के गंभीर संकेत

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोरोना मरीजों में दो संकेत बता सकते हैं कि वे कब अधिक गंभीर हो सकते हैं। पहला संकेत है जब आपको सांस लेने में तकलीफ (Breathing problem in corona) हो, उसके बाद सीने में लगातार दर्द (Chest pain) होना। ये दो ऐसे संकेत हैं, जो बताते हैं कि कोरोनावायरस गंभीर हो रहा है। इन दोनों लक्षणों पर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो जान बच सकती है।

इंफ्लूएंजा एंड अदर रेस्पिरेटरी वायरसेस जर्नल (Influenza and Other Respiratory Viruses  journal) में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के अनुसार, कोरोना मरीजों में दो संकेत नजर आएं, तो घातक हो सकता है। इन संकेतों का आसानी से घर पर पता लगा सकते हैं। पहला संकेत है, सांस लेने की दर कम होना और दूसरा खून में ऑक्सीजन लेवल कम होना, ये दोनों संकेत हो सकते हैं खतरनाक, अगर सही समय पर ना दिया गया ध्यान।

सीने में लगातार दर्द को भी ना करें नजरअंदाज

यदि आप कोरोना से संक्रमित हैं और घर पर आपका इलाज हो रहा है, तो इस लक्षण को भी नजरअंदाज ना करें। सीने में लगातार दर्द या दबाव इस बात की तरफ इशारा करता है कि वायरस फेफड़ों में पहुंच गया है। अध्ययन में कहा गया है कि बुजुर्ग और मोटापे से ग्रस्त लोगों को इसका खतरा अधिक होता है।

घर पर करें ऑक्सीजन मॉनिटर

होम आइसोलेशन में जो लोग अपना इलाज कर रहे हैं, वे लगातार अपने ब्लड ऑक्सीजन लेवल की जांच करते रहें। इसके लिए पल्स ऑक्सीमीटर आपके पास होना जरूरी है। साथ ही रेस्पिरेशन रेट की भी जांच करते रहें।

Myths About Covid Infection: क्या बर्फ खाने या ठंडा पानी पीने से फैलता है कोविड इंफेक्शन ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.