
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 22, 2023 12:25 PM IST
Toilet Paper Side Effects : आधुनिक समय में भारतीय लोगों द्वारा वेस्टर्न कल्चर को काफी ज्यादा फॉलो किया जाने लगा है। इन कल्चर की वजह से भले ही आपको कुछ फायदे हों, लेकिन कई बार इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। खासतौर पर खाने-पीने की चीजों से लेकर साफ-सफाई के मामलों में इसका असर भारतीय लोगों पर काफी ज्यादा पड़ा है। जहां भारत में हेल्दी साग-सब्जियों को खाने का चलन था, तो वहीं आज कई लोग पिज्जा, बर्गर जैसे वेस्टर्न फूड्स का सेवन करना अधिक सुविधाजनक समझते हैं। वहीं, अब बात टॉयलेट की करें, तो भारत में टॉयलेट की साफ-सफाई के लिए पानी का इस्तेमाल होता था, लेकिन आधुनिक समय में कई भारतीय पानी के बजाय टॉयलेट पेपर यूज करना अधिक हाइजीन समझते हैं।
खासतौर पर पब्लिक टॉयलेट में आपको टॉयलेट पेपर मुख्य रूप से देखने को जरूर मिल जाएगा। वहीं, कई लोग अपने घर के टॉयलेट में भी इसका प्रयोग करने लगे हैं। लेकिन क्या टॉयलेट पेपर यूज करना आपके लिए फायदेमंद होता है? अगर आप इस विषय पर विचार करेंगे, तो शायद आप समझ पाएंगे कि आप जिस टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करना अपनी शान समझते हैं वही आपको कई बीमारियों से ग्रसित कर सकता है। जी हां, टॉयलेट पेपर का प्रयोग करने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं टॉयलेट पेपर यूज करने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?
टॉयलेट पेपर की स्मेल आपको काफी अच्छी लग सकती है, लेकिन यही स्मेल आपके प्राइवेट पार्ट्स के लिए घातक होती है। दरअसल, इसमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आपके प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से योनि क्षेत्र में बैक्टीरिया और यीट इन्फेक्शन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि टॉयलेट पेपर आपके लिए काफी अच्छा है,तो एक बार इसपर जरूर विचार करें।
टॉयलेट पेपर को बार-बार रगड़ने से आपको बवासीर की परेशानी हो सकती है। वहीं, अगर आपको बवासीर है, तो इस स्थिति में टॉयलेट पेपर का प्रयोग करना और अधिक घातक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि टॉयलेट के बाद सफाई के लिए जेट स्प्रे का प्रयोग करें।
अगर आप हमेशा टॉयलेट पेपर का प्रयोग करते हैं, तो इसकी वजह से आपके प्राइवेट पार्ट्स में रैशेज की परेशानी हो सकती है। दरअसल, आपके प्राइवेट पार्ट्स की स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव होती है, ऐसे में पेपर से इसे रगड़ने से स्किन पर रैशेज होने की संभावना बढ़ जाती है।
वहीं, पेपर में केमिकल्स का भी प्रयोग होता है, जिससे स्किन पर एलर्जी की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि टॉयलेट पेपर का प्रयोग कम से कम ही करें।
पेशाब करने के बाद कई लोग टॉयलेट पेपर से योनि की सफाई करते हैं। ऐसे में इसमें मौजूद कैमिकल्स की वजह से आपकी योनि में खुजली की परेशानी हो सकती है। दरअसल, टॉयलेट पेपर में फार्मल्डिहाइड कार्निक यौगिक होता है, जो आपकी योनि में जलन और खुजली का कारण बन सकता है।
अगर आप शौच के लिए जा रहे हैं तो कोशिश करें कि जेट स्प्रे या फिर पानी के किसी माध्यम से साफ-सफाई करें। ताकि आप टॉयलेट पेपर से होने वाली परेशानियों को कम कर सकें।