बार-बार शैंपू करना हेयर फॉल का सबसे बड़ा कारण, जानें सर्दियों में कितने दिन बात करना चाहिए शैंपू

Bar Bar Shampoo Karne ke Nuksan: बालों को हेल्दी और साफ रखने के लिए शैंपू करना जरूरी होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा शैंपू करना आपके बालों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

बार-बार शैंपू करना हेयर फॉल का सबसे बड़ा कारण, जानें सर्दियों में कितने दिन बात करना चाहिए शैंपू

Written by Mukesh Sharma |Published : January 9, 2026 6:55 PM IST

Side Effects of Frequent Use of Shampoo: यह कहना गलत नहीं होगा कि सर्दियों में खूबसूरती को बरकरार रखना किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि सर्दियों में त्वचा के साथ ही बालों के झड़ने की समस्या भी आम हो जाती है। शोध बताते हैं कि ठंड के मौसम में हवा, रूखी त्वचा और गलत हेयर केयर जैसी आदतें बालों की जड़ों को कमजोर करने का काम करती हैं। गर्मियों में अक्सर पुरूषों की आदत होती है कि वह रोज बाल धोते तो वहीं महिलाएं, हफ्ते में दो या तीन बार शैंपू करती हैं, लेकिन यही आदत हेयर फॉल को और बढ़ा सकती है। शोध बताते हैं कि बालों में रोज शैंपू करना उनकी प्राकृतिक नमी को छीन लेता है, जिससे स्कैल्प ड्राई हो जाते हैं और बाल टूटने लगते हैं। ऐसे में यदि अगर आप भी सर्दियों में बाल झड़ने से परेशान हैं, तो कारणों और उपायों का जान लें।

बार-बार शैंपू से क्यों

शोध बताते हैं कि शैंपू में मौजूद केमिकल्स स्कैल्प से नेचुरल ऑयल को खत्म करने का काम करते हैं। ये प्राकृतिक ऑयल बालों की जड़ों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। ऐसे में जब बार-बार शैंपू किया जाता है, तो स्कैल्प रूखे हो जाते हैं और खुजली व डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं और बाल झड़ने लगते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सर्दियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

सर्दियों में कितने दिन बाद करें शैंपू

हेयर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में हफ्ते में 2 बार शैंपू करना पर्याप्त है। लेकिन अगर आपके बाल बहुत ड्राई है, तो 5–6 दिन बाद शैंपू करना सही रहेगा। वहीं ऑयली स्कैल्प वाले लोग को 3–4 दिन में एक बार माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। सबसे जरूरी रोज शैंपू करने से बचें, लेकिन बालों को बहुत अधिक गंदा भी न रखें।

Also Read

More News

सही शैंपू चुनें

इस सबके साथ सबसे जरूरी है कि आप सही शैंपू का चुनाव करें। आप सर्दियों के लिए सल्फेट-फ्री और माइल्ड शैंपू को चुनें। एलोवेरा, आर्गन ऑयल, नारियल तेल या शिया बटर वाले शैंपू बालों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत ज्यादा झाग वाले शैंपू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह स्कैल्प को और ड्राई बना देता है, जिससे हेयर फॉल बढ़ने की संभावना अधिक होती है।

शैंपू के साथ जरूरी टिप्स

सर्दियों में बालों की सही देखभाल करनी है तो आपको शैंपू के साथ कुछ जरूरी आदतें अपनानी होंगी। इसके लिए हमेशा गुनगुने पानी से ही बाल धोएं और हर बार शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं, बालों की नमी बनी रहे। एक जरूरी बात गीले बालों में कंघी न करें, क्योंकि इससे आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। आप हफ्ते में एक बार स्कैप्स की हल्की मसाज करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप बार-बार शैंपू करने की बजाय सही अंतराल और सही हेयर प्रोडक्ट को हेयर केयर का हिस्सा बनाएं, इससे फॉल कम होगा और बालों को मजबूती मिलेगी।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।