
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 15, 2023 10:12 AM IST
Side effects of bathing after food: सेहत को हेल्दी रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो डाइट का सही होना सबसे जरूरी है। सिर्फ खाना ही हेल्दी नहीं होता बल्कि खाना खाने से पहले और उसके दौरान भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जिस प्रकार खाना खाने से पहले हाथ धोने और कुल्ला करने जैसी बेसिक चीजें जरूरी होती हैं। खाना खाने के दौरान भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे चबाकर खाना आदि। खाना खाने के बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे खाना खाने के बाद लेटना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। उसी प्रकार खाना खाने के बाद नहाना या स्विमिंग करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। भारत के लोग स्विमिंग करना तो इतना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन कुछ भारतीयों को खाना खाने के बाद नहाने की आदत होती है। यदि आपको भी खाना खाने के बाद नहाने की आदत है, तो यह लेख आपके काफी काम आ सकता है।
देखा गया है कि बड़ी मात्रा में भारतीय मिल जाते हैं, जो खासतौर पर नहाने के बाद ही खाना खाते हैं। खाना खाने के बाद नहाना कई बार आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आपको भी खाना खाने के बाद ही नहाने की आदत है, तो इसके नुकसान के बारे में आपको जान लेना चाहिए।
खाना खाने के बाद नहाने से सेहत को निम्न नुकसान हो सकते हैं -
कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद नहाने की आदत होती है और ऐसा करने से उनके पेट के आसपास की रक्त वाहिकाएं ठंडी होकर कमजोर पड़ जाती हैं। इस कारण से पाचन धीमा पड़ जाता है और जी मिचलाना व उल्टी आने जैसे लक्षण होने लगते हैं।
खाना खाने के बाद जिस प्रकार आपका डाइजेशन खराब हो रहा है, उससे पेट की सारी प्रोसेस रुक जाती है। पाचन धीमा होने के बाद खाया हुआ खाना पेट में लंबे समय तक रहता है और इस कारण कई बार पेट में दर्द हो जाता है। वहीं जो लोग खाना खाकर स्विमिंग करते हैं, उन्हें पेट में क्रैंपिंग भी महसूस होती हैं।
कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि खाना खाने के बाद नहाने से आपका इम्यून सिस्टम भी स्टीमुलेट हो जाता है और उसके ठीक से काम करने की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही इम्यूनिटी से जुड़ी कोई समस्या है, तो खाना खाने के बाद नहाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
शरीर का सामान्य तापमान बनाए रखना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। तापमान सामान्य से ज्यादा या कम होना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। खाना खाने के बाद नहाना आपके तापमान को सामान्य से कम कर सकता है और इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकता है।
हालांकि, जितना हो सके खाना खाने से पहले ही नहाना चाहिए। वहीं यदि किसी कारण से आपको खाना खाने के बाद ही नहाना है, तो आपको कम से कम 45 से 50 मिनट के बाद ही नहाना चाहिए। यदि आप जल्दी में हैं, तो ऐसे में आपको कम से कम 30 मिनट का इंतजार जरूर करना चाहिए।