
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Side Effects Of Air Conditioner: भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में एसी लगवाते हैं। एसी की हवा आपके लिए जितनी आरामदायक होती है, उससे कहीं अधिक यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। एसी तपती गर्मी में आपको ठंडक का एहसास दिलाती है, जिससे आप रात को चैन की नींद ले पाते हैं और दिन में तमाम कामों को बगैर गर्मी और पसीने के पूरा कर पाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा देर तक एसी में बैठने से आपकी सेहत पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दरअसल, ज्यादा देर तक एसी में बैठने के कारण एसी की हवा शरीर से स्किन, बालों, नाक और गले की नमी को सोख लेती है, जो आगे जाकर गंभीर बीमारी का कारण बनती है। ऐसे में यदि आप भी बहुत देर तक एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको ज्यादा देर तक एसी में बैठने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं (Jyada Der Tak AC Me Baithne Ke Nuksan)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
लंबे समय तक एसी ही हवा में रहने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। दरअसल, लंबे समय तक एसी में बैठने से प्यास नहीं लगती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इतना ही नहीं, शरीर में पानी की कमी के कारण माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
लंबे समय तक एसी में बैठने से त्वचा की नमी कम होने लगती है, जिसकी वजह से त्वचा ड्राई होकर फटने लगती है। लगातार एसी में रहने से ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
एसी की ठंडी हवा में अधिक देर तक रहने से जोड़ों और कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि जब आप अधिक देर तक एसी में बैठते हैं, तो बाहर निकलते हैं तो शरीर टूटने लगता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या है, तो आप अधिक देर तक ऐसी की हवा में ना बैठे।
एसी में अधिक देर तक बैठने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, एसी की शुष्क हवाएं आंखों की नमी को सोख लेती हैं, जिसकी वजह से आंखों में दर्द, ड्राइनेस और जलन की समस्या हो सकती है।
एसी के फिल्टर की नियमित सफाई न होने पर उसमें धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा हो जाते हैं, जो सांस के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं। इससे एलर्जी, अस्थमा और अन्य सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।