नींद की दवा लेने के साइड इफेक्ट

नींद की गोली लोग अच्छी नींद के लिए खाते हैं. अगर आप जरूरत से ज्यादा या लगातार नींद की गोली लेते हैं, तो उसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. नींद की दवा खाने से हार्ट से लेकर पाचन तंत्र की परेशानियां देने वाली है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 6, 2019 7:22 PM IST

बदलती जीवनशैली ने लोगों को बीमार तो बनाया ही है साथ में नींद न आने की परेशानी भी दी है. नींद न आने की वजह से लोगों में स्ट्रेस, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट रोग होने की संभावना बढ़ जाती है. हाल के दिनों में दवाईयों के बाजार में नींद की गोलियों की खपत बहुत ज्यादा हो गयी है. कुछ लोगो डॉक्टर की सलाह के बगैर नींद की दवा लेने लगते हैं. कुछ लोगों को डॉक्टर ने एक दो बार नींद की दवा लेने की सलाह दी होती है. लेकिन फिर वो अच्छी नींद के लिए पिल्स लगातार खाते रहते हैं. लेकिन नींद की दवा लगातार खाने से कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. आइए जानते हैं....

नींद की गोली खाने के साइड इफेक्ट 

Side effects of sleeping pills

  1. अगर आप नींद की गोली हमेशा इस्तेमाल करते हैं तो इसका असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है. इसकी वजह से भूख अनियमित हो सकती है, कुछ लोगों में कब्ज और गैस की समस्या होने लगती है.
  2. नींद की गोली खाने की आदत से इंसान की बॉडी क्लाक गड़बड़ हो जाती है. बॉडी क्लाक गड़बड़ होने की वजह से इंसान को कई बार दिन में भी नींद आने लगती है.
  3. हाथ-पैर में जलन और कंपन की परेशानी भी नींद की गोली खाने से हो सकती है. कुछ लोगों के तलुओं में जलन की परेशानी देखने को मिलती है.
  4. लगातार कई महीनों तक नींद की गोली खाने से दिमाग पर भी असर पड़ता है. कुछ लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है. मेमोरी कमजोर होने की वजह से एक उम्र के बाद अल्जाइमर जैसी बीमारी की संभावना बढ़ जाती है.
  5. कई वर्षों तक नींद की गोली का सेवन गैस का मरीज भी लोगों को बनाती है. पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या भी नींद की गोली की वजह से हो सकती है.
  6. लगातार नींद की गोली या स्लिपिंग पिल्स का सेवन हाथों में जलन और कंपन की परेशानी देती है. यह समस्या पैरों में भी हो सकती है.

Health Tips : अच्छी नींद नहीं आती है ? अपनाएं ये सरल उपाय.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source