Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Side Effects of Sleeping Empty Stomach: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ना तो किसी के पास हेल्दी खाने का समय है और ना ही चैन से सोने का समय है। लोगों पर काम का दबाव इतना है कि ऑफिस से घर देर रात तक आते हैं और बिना खाए-पिए सो जाते हैं। कभी-कभार ऐसा करने पर सेहत को नुकसान नहीं होता, लेकिन आप सप्ताह में 4 दिन बिना खाए सो रहे हैं, तो इस आदत को जितनी जल्दी हो बदल लें। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लगता है कि रात में खाकर सोएंगे तो मोटे हो जाएंगे। यह धारणा भी गलत है। बिना कुछ खाए रात में सोने की आपकी आदत आपको कई रोग दे सकता है। जानें, खाली पेट सोने से शरीर को क्या-क्या नुकसान (Sleeping Empty Stomach Side Effects) हो सकते हैं....
सारा दिन काम करने के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और रात में भी बिना खाए सोने से सुबह आपको डल और लो फील होगा। दरअसल, हमारा शरीर चौबीस घंटे ऊर्जा का निर्माण करने के साथ ही कैलोरी बर्न करता है। ऐसे में शरीर को पर्याप्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। एक शोध के अनुसार, जो लोग सोने से पहले प्रोटीन शेक पीते हैं, उनमें इसका सेवन नहीं करने की तुलना में एनर्जी अधिक होती है। बिना खाए सोने से सुबह थकान और आलस महसूस होता है, जिससे आपका काम भी प्रभावित होता है।
यदि आप रात में खाते नहीं तो मेटाबॉलिज्म बुरी तरह से प्रभावित होता है। इससे शरीर के इंसुलिन लेवल को भी नुकसान पहुंचता है। साथ ही खाली पेट सोने से हाई कोलेस्ट्रोल और थायरॉड की समस्या भी हो सकती है।
खाकर नहीं सोएंगे तो रात में नींद भी टूटती रहेगी। खाली पेट होने से पेट में दर्द भी हो सकता है और रात में सुकून भरी नींद नहीं लेंगे तो दिन में काम सही से नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रात में हल्का-फुल्का भी खाकर ही सोएं।
जिनका वजन अधिक होता है, उन्हें लगता है कि यदि वे खाकर सोएंगे, तो वजन और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। बिना खाए सोने से वजन कम होगा, लेकिन आपकी यह सोच गलत है। विशेषज्ञों के अनुसार, रात में हल्का और कम खाना चाहिए, लेकिन बिना खाए सोना हेल्थ के लिए सही नहीं है। इससे वजन कम नहीं होता, बल्कि बढ़ता है।
सारा दिन काम करने के बाद भोजन पच जाता है। रात में शरीर को फिर ताकत और एनर्जी की जरूरत होती है, इसके लिए हेल्दी डिनर करना जरूरी है। बिना खाए सोने से शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। शरीर तभी स्वस्थ रहेगा जब पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स शरीर में जाएगा।
Eating Habits: रात में खाने के तुरंत बाद सोना इन गंभीर बीमारियों का बना सकता है शिकार