Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Side Effects of Sitting with Legs Crossed : ज्यादातर लोगों को लैग क्रॉस करके यानी पैर पर पैर रखकर बैठने की आदत होती है। हालांकि, यह सही नहीं होता है। कुछ लोग पैर पर पैर रखकर बैठने को कॉन्फिडेंस के साथ जोड़ते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो पैर पर पैर रखकर बैठना हेल्थ के लिए काफी हानिकारक होता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रिसर्च भी बताती हैं कि जो लोग लंबे समय तक पैरों को क्रॉस करके बैठते हैं, उन्हें पोस्चर सहित कई दिक्कत होती हैं। पैर पर पैर रखकर बैठने से क्या समस्याएं हो सकती हैं-
आपके बैठने का तरीका हेल्थ को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। अगर पैर को पैर पर रखकर बैठा जाए, तो इससे पोस्चर तो खराब होता ही है, साथ ही पेल्विस और रीढ़ की हड्डी का बैलेंस भी बिगड़ सकता है। इससे पीठ के निचले हिस्से और हिप्स में दर्द की शिकायत बन सकती है।
लेग क्रॉस करके बैठने से ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। इससे पैरों में दर्द होने की शिकायत बढ़ जाती है। दरअसल, जब लोग लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं, तो रक्त का संचार रुक जाता है। इससे दर्द की शिकायत तो होती ही है, साथ ही ब्लड क्लॉट्स जमने का भी जोखिम बढ़ जाता है।
पैरों को क्रॉस करके बैठने से हाई बीपी की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, पैर पर पैर रखकर बैठने से ब्लड प्रेशर टेम्परेरी स्पाइक हो सकता है। ऐसे में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने के लिए हमेशा दोनों पैर बिना क्रॉस किए ही बैठना चाहिए।
क्रॉस लेग करके बैठना घुटनों में सूजन और दर्द का कारण भी बन सकता है। दरअसल, यह जोड़ों पर ज्यादा प्रेशर डालता है, जिससे ये समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए लंबे समय तक पैरों पर पैर रखकर न बैठें। इससे काफी दिक्कत हो सकती है।
जिन पुरुषों को पैर क्रॉस करके बैठने की आदत होती है, उन्हें पिता बनने में दिक्कत हो सकती है। दरअसल, क्रॉस लेग करके बैठने से अंडकोष का तापमान बढ़ सकता है, जो शुक्राणु की संख्या और क्वालिटी को कमजोर करता है। इससे फीमेल पार्टनर को कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।