Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
OTC eye drops: Risks and side effects: दिल्ली के प्रदूषण से आंखों को बचाने, मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और नींद की कमी के कारण आंखों में जलन, लालिमा, खुजली जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने के बजाय सीधे मेडिकल स्टोर से Over the Counter (OTC) Eye Drops खरीदकर इस्तेमाल करने लगते हैं। ओवर द काउंटर दवाएं आंखों को कुछ देर के लिए तो राहत दिला सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक इसका यूज किया जाए तो ये अंधेपन तक का कारण बन सकती हैं।
नई दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित मैक्स मल्टी स्पेशलिटी सेंटर के ऑप्थल्मोलॉजी स्ट (ग्लूकोमा सर्जरी, पीडियाट्रिक ग्लूकोमा) डॉ. देवेंद्र सूद के अनुसार, आंखों में आई ड्रॉप डालने से आंखों की नसें धीरे- धीरे डैमेज हो सकती हैं। इससे काला, सफेद मोतियाबिंद जैसी आंखों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।
Over the Counter Eye Drops वे आई ड्रॉप्स होती हैं जो बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती हैं। अक्सर लोग Over the Counter Eye Drops का यूज आंखों की रेडनेस को घटाने, आंखों की खुजली को कम करने और लंबे समय से होने वाली आंखों की थकान को मिटाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आसानी से मिल जाने के कारण ही इस प्रकार की आई ड्रॉप भविष्य में आंखों के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं।
Cataract (सफेद मोतिया), आंखों का दबाव बढ़ना और आंखों की रोशनी तक जाने का खतरा रहता है। खासतौर पर अगर इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए।
डॉ. देवेंद्र सूद कहते हैं कि Over the Counter Eye Drops वयस्कों से ज्यादा बच्चों के लिए हानिकारक होता है। OTC Eye Drops बच्चों में आंखों की Growth को प्रभावित कर सकती हैं। इससे एलर्जी और जलन जैसी परेशानियां होती हैं। इसलिए बच्चों की आंखों में बिना डॉक्टर की सलाह Eye Drops बिल्कुल नहीं डालनी चाहिए।
नेत्र रोग विशेषज्ञ का कहना है कि यूं तो Over the Counter Eye Drops किसी के लिए भी सही नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को इस तरह की आई ड्रॉप का इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में नहीं करना चाहिए। इनमें शामिल हैः
डॉक्टर के साथ हुई बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि Over the Counter Eye Drops आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। जिन लोगों को किसी भी प्रकार की आंखों की समस्या है उन्हें Over the Counter Eye Drops का यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।