Skin Type के अनुसार सही फेस वॉश ना लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

यह जानना बहुत जरूरी है कि आपकी स्किन टाइप के अनुसार आपको किस तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि लोगों के पास यह जानकारी न होने के कारण भी उन्हें स्किन केयर से जुड़ी होने सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 2, 2026 7:14 PM IST

हमारे देश में स्किन केयर प्रोडक्ट्स के नाम से सबसे ज्यादा फेस वॉश का उपयोग किया जाता है और कैसे किया जाता है? बस आप मार्केट में जाते हैं और बोल देते हैं कि भैया एक अच्छा सा फेस वॉश दे दो और भैया भी आपसे आपका स्किन टाइप पूछे बिना ही किसी भी फेस वॉश को अच्छा समझ कर दे भी देते हैं। अब आप सोच रहे हैं कि इसमें दिक्कत क्या है? दरअसल, दिक्कत ये है कि न तो आपने फेस वॉश खरीदते समय अपना स्किन टाइप के बारे में बताया और न ही भैया ने देने से पहले आपसे आपका स्किन टाइप पूछा। यही कारण है कि कई बार लोग शिकायत करते कि फेस वॉश उन्हें सूट नहीं कर रहा है या फिर उनकी स्किन पर काम नहीं कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट अगर आपकी स्किन टाइप के अनुसार हो तभी अच्छे से काम कर पाता है। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना काफी नहीं है, बल्कि अपने स्किन टाइप के अनुसार सही स्किन का उपयोग करना है।

स्किन टाइप के अनुसार ही फेस वॉश क्यों चुनना चाहिए

सबसे पहले जानते हैं कि चेहरे के लिए फेस वॉश क्यों जरूरी है, दरअसल चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा की तुलना में ज्यादा सेंसिटिव होती है, इसें ऑयल ग्लैंड ज्यादा होती हैं और पोर्स भी ज्यादा होते हैं। इसलिए चेहरे को स्किन के अन्य हिस्सों की तुलना में अलग प्रकार का क्लींजर या फेसवॉश चाहिए होता है, जो इन पोर्स की गहराई से सफाई कर सके और चेहरे की सेंसिटिव स्किन को कोई नुकसान भी न हो। ठीक इसी प्रकार स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश का इस्तेमाल करना जरूरी है, जिसके बारे हम आगे जानेंगे।

(और पढ़ें - सुबह फेस वॉश करने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?)

ऑयली स्किन के लिए फेस वॉश

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको ऐसा फेस वॉश चुनना होगा जो आपकी स्किन को और ज्यादा ऑयली न बनाए बल्कि उसका ऑयल कंट्रोल करे। उसके लिए आप जेल बेस्ड फेस वॉश चुन सकते हैं। साथ ही आप पैकेजिंग पर लगे लेबल भी बढ़ सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर फेस वॉश पर यह लिखा होता है कि वे किस स्किन टाइप के लिए है।

(और पढ़ें - रात को सोने से पहले ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए?)

ड्राई स्किन के लिए फेस वॉश

जिन लोगों की स्किन ड्राई रहती है, उन्हें अपनी स्किन के लिए हमेशा ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जो स्किन को मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आमतौर पर क्रीमी टेक्सचर वाले फेस वॉश का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि वे लोशन के साथ आते हैं। आप पैकेजिंग की लेबल पर पढ़कर भी पता लगा सकते हैं कि वह फेस वॉश किस स्किन टाइप के लिए है।

सेंसिटिव स्किन के लिए फेस वॉश

कुछ लोगों की स्किन बेहद सेंसिटिव होती है और उनके लिए किसी गलत स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बड़ी परेशानी बन जाता है क्योंकि ऐसा करने से उन्हें पिंपल आने लगते हैं। इसलिए आपको ऐसे फेस वॉश इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, जो स्पेशल सेंसिटिव स्किन के लिए बनाए जाते हैं और उनका उपयोग करने से पिंपल आदि की समस्या नहीं होती है।

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूरी

स्किन एक्सपर्ट्स डॉक्टर की सलाह लेना सबसे अच्छा ऑप्शन है, जो आपकी स्किन की अच्छे से जांच करके आपको बता देंगे कि आपको किस तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या स्किन एलर्जी की समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी स्किन केयर या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल स्किन के स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ सही जानकारियां देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए नहीं है और ही किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का प्रमोशन है। स्किन जुड़ी किसी भी समस्या के इलाज के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

FAQs

स्किन पर बार-बार पिम्पल्स क्यों होते हैं?

स्किन में सीबम अधिक बनने, स्किन की ठीक तरह से सफाई ना करनें और अनहेल्दी डाइट  के कारण स्किन पर पिम्पल्स बार-बार हो सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन पाने का नेचुरल तरीका

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दिन में तीन से चार पर साफ पानी से अपना चेहरा धोएं।

क्या ऑयली स्किन पर एलोवेरा लगाना चाहिए ?

जी हां, ऑयली स्किन पर एलोवेरा लगाना चाहिए। एलोवेरा जेल लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें और तौलिए से सुखाने के बाद एलोवेरा जेल लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source