बरसात में सही से ना नहाना कर सकता है आपको बीमार, हो सकती हैं दाद खुजली समेत ये 5 परेशानियां

Side effects of not taking bath: बारिश के दिनों में बाकी मौसम की तुलना ज्यादा सफाई से नहाना चाहिए क्योंकि नमी और गंदगी का जमा होना तुरंत इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : August 1, 2022 4:41 PM IST

बरसात के मौसम में हमें अपनी साफ-सफाई का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया और फंगस आसानी से पनप सकते हैं। ऐसे में नहाते समय गंदगी रह जाना या फिर नमी का शरीर पर गंदगी के साथ चिपका रहना आपको कई बीमारियां दे सकते हैं। इससे आपको स्किन एलर्जी हो सकती है या फिर इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में नहाते समय अपनी साफ-सफाई का खास ख्याल रखें नहीं तो आपको कई बीमारियां (Side effects of not taking bath) हो सकती हैं। जैसे

बरसात में सही से ना नहाने के नुकसान- Side effects of not taking bath in monsoon season

1. स्किन एलर्जी हो सकती है

बरसात में सही से ना नहाना आपको स्किन एलर्जी दे सकती है। दरअसल, अगर आप बरसात के मौसम में सही से नहीं नहाते या फिर साबुन नहीं लगाते तो आपके स्किन पसीने से ब्लॉक हो सकते हैं साथ ही ये किसी भी कारण से एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इस तरह आप स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

2. दाद खुजली हो सकती है

दाद खुजली की समस्या कई बार बहुत ज्यादा परेशान करने वाली होती है। साथ ही ये स्थिति संक्रामक भी है और इस दौरान संक्रमण तेजी से फैलने लगता है। इसके अलावा ये एक व्यक्ति स दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। दरअसल, ये एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो तेजी से फैलता है। इसलिए इस स्थिति से बचें। लेकिन बारिश में सही से ना नहाना इसे बढ़ाता है और नमी व पसीने इसे जन्म दे सकता है और बढ़ा सकता है।

3. डेड सेल्स जमा हो सकते हैं

नहाने को स्किप करने से डेड सेल्स उत्पन्न होती हैं, खासकर कमर के क्षेत्र में। ये मृत कोशिकाएं फंगल इंफेक्शन और जीवाणु संक्रमण का कारण बनती हैं, जो आगे चलकर शरीर के अन्य भागों में फैल सकती हैं। ऐसे में इस मौसम में फुल बॉडी स्क्रब करके नहाएं।

4. फंगल इंफेक्शन हो सकता है

ना नहाने से पूरे शरीर में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। ये दुर्गंध का कारण बनते हैं और कई बार फंगल इंफेक्शन का कारणबनते हैं जो कि शरीर के छिपे हुए हिस्सों में होता है। ये इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है और स्किन को व्यापक ढंग से प्रभावित कर सकता है। इसलिए इस दौरान नहाते समय अपने शरीर के छिपे हुए हिस्सों का खास ख्याल रखें।

5. कानों में दर्द और बालो में डैंड्रफ हो सकता है

कान में दर्द कई बार बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है। इसके अलावा नहाते समय पानी या साबुन के झाग का कान में चले जाना भी कान में इंफेक्शन का कारण बन सकता है। साथ ही गंदगी और नमी बालो में डैंड्रफ पैदा कर सकती है। इसलिए नहाने का सही तरीका अपनाएं।

बारिश में नहाते समय ध्यान रखें कि पहले तो शरीर के दबे हुए और छिपे हुए अंगों की अच्छे से सफाई करें। उसके अलावा बॉडी को स्क्रब करें और फिर अपने शरीर पर जमा पानी को पोंछ कर सुखाएं। साथ ही साफ कपड़े पहनें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source