देर तक पेशाब रोककर रखने की ये आदत आपकी किडनी को कर रही खराब, बढ़ रहा कई बीमारियों का खतरा

Peshab Rokne Se Nuksan: कुछ लोग काम की जल्दी में पेशाब को लंबे समय तक रोक कर रखत हैं, लेकिन आपको बता दें कि इससे कई ऐसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है जिससे किडनी खराब हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 3, 2026 11:46 AM IST

Holding Urine Too Long: लोगों की सोच कुछ ऐसी बन गई है कि जो जितनी देर तक अपने काम में बिजी रहता है, उसे उतना ही ज्यादा सम्मान मिलता है। दूसरी तरफ बढ़ता वर्क प्रेशर और टारगेट पूरी करने की होड़ कई बार व्यक्ति को अपनी सेहत की तरफ भी नहीं देखने देती है। ऐसे में व्यक्ति शरीर के कई छोटे-छोटे सकेतों को इग्नोर करने लग जाता है और इनमें से एक है, लंबे समय तक पेशाब रोक कर रखने की आदत। लंबे ट्रैवल में पेशाब रुकना आपकी मजबूरी है, लेकिन ऑफिस में पेशाब रोकना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत सिर्फ असहजता ही नहीं बढ़ाती, बल्कि धीरे-धीरे आपकी किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। कैसे? आइए समझने का प्रयास करते हैं।

यूरिन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है

कई शोध और विशेषज्ञ बताते हैं कि जब आप बार-बार बिना किसी कारण या कारण के पेशाब रुकते हैं तो इससे मूत्राशय यानी कि ब्लैडर में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे यूरिन इन्फेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों से अधिक रूप में देखी जाती है। हालांकि पुरुष भी इससे अछूते नहीं है। अगर आपने समय पर इस पर ध्यान नहीं दिया तो इससे किडनी इन्फेक्शन बढ़ सकता है और आपको परेशानी हो सकती है।

ब्लैडर कमजोर हो सकता है

क्योंकि पेशाब रोकने से ब्लैडर पर दबाव पड़ता है और यह दवाब अक्सर मांसपेशियों पर भी दबाव डालता है, जिससे किडनी को परेशानी होती है। इससे ब्लैडर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और भविष्य में पेशाब को कंट्रोल करने में दिक्कत होने लगती है। कई मामलों में तो व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने या लीक होने की समस्या भी हो जाती है। इसलिए आपको पेशाब ज्यादा देर तक नहीं रोकनी चाहिए।

किडनी डैमेज का बढ़ता खतरा

विशेषज्ञ बताते हैं कि जब आप पेशाब को अधिक देर तक रोकते हैं तो पेशाब लंबे समय तक शरीर में रहता है, जिससे टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते। इससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि लंबे समय तक यह आदत बनी रहे, तो किडनी डैमेज या स्टोन बनने का खतरा भी बढ़ जाता है।

दर्द और सूजन की समस्या

पेशाब रोकने से केवल आपको इतनी ही परेशानियां नहीं होती बल्कि इससे पेट में दर्द और सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है। कुछ लोगों को कमर दर्द और भारीपन भी महसूस होता है। यह संकेत बताते हैं कि आपका शरीर आपको चेतावनी दे रहा है कि किडनी डैमेज हो रही है।

डॉक्टर की सलाह क्या है?

अध्ययन और विशेषज्ञ बताते हैं की पेशाब आने पर उसे नजरअंदाज माफ करके अपना समय निकले और वॉशरूम जाए। पेशाब के बाद अपने प्राइवेट एरिया को साफ करें और टॉयलेट पेपर से सुख रखें। साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर बार-बार जलन, दर्द या पेशाब से जुड़ी कोई समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वरना आपको परेशानी हो सकती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source