• हिंदी

Side Effects of Holding Fart: क्या आपको भी है पेट की गैस रोकने की आदत, बढ़ता है इन बीमारियों का ख़तरा

Side Effects of Holding Fart: क्या आपको भी है पेट की गैस रोकने की आदत, बढ़ता है इन बीमारियों का ख़तरा

शर्मिंदगी से बचने के लिए लोग कई बार पेट की गैस को रोक लेते है। लेकिन, बहुत देर तक या बार-बार गैस रोकने से यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह कई समस्याओं की वजह बन सकता है। (Side Effects of Holding Fart)

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 22, 2021 7:01 AM IST

Side Effects of Holding Fart: पेट की गैस पास करना एक नैचुरल क्रिया है। लेकिन, दूसरों के बीच होने पर लोग गैस पास करने से बचते हैं, जो कि सामाजिक व्यवहार के हिसाब से सही माना जाता है। यही वजह है कि जब आसपास मौजूद लोगों के बीच किसी की गैस पास हो जाती है तो लोग शर्मिंदा हो जाते हैं। ऐसा सभी के साथ होता है कि कभी ना कभी अपने आसपास लोगों के होते हुए कोई व्यक्ति गैस रोक लेता है। लेकिन, बहुत देर तक या बार-बार गैस रोकने से यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह कई समस्याओं की वजह बन सकता है। (Side Effects of Holding Fart in Hindi)

क्या गैस पास करना है किसी बीमारी का संकेत?

जैसा कि यह सामान्य और प्राकृतिक क्रिया है इसीलिए, यह किसी बीमारी का संकेत नहीं है। लेकिन, पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या की वजह आपकी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी कुछ ग़लत आदतें ज़रूर हो सकती हैं। जब कोई व्यक्ति खाना चबाते हुए बात करता है या जल्दबाज़ी में भोजन करता तो इससे पेट में गैस बनती है। दरअसल, भोजन के साथ ढेर सारी हवा पेट में पहुंच जाती है। शरीर पेट की यही गैस डकार और फार्ट के तौर पर बाहर फेंकता है।

गैस रोकने से होनेवाली बीमारियां

किसी भी प्रकार के शारीरिक वेग को रोकने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ठीक इसी तरह गैस रोकने से आपको यह समस्याएं हो सकती हैं-

Also Read

More News

  • सिर दर्द
  • पेट दर्द
  • बड़ी आंत से जुड़ी समस्याएं

इसी तरह जिन लोगों को बार-बार गैस रोकने की आदत होती है उनके शरीर में कई प्रकार के गम्भीर दुष्परिणाम भी दिखायी दे सकते हैं। अगर, आपको इस तरह की परेशानियां होती हैं तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें। (Severe Side Effects of Holding Fart) ये समस्याएं हैं-

  • भूख मरना
  • अचानक से वजन कम होता
  • सीने में दर्द, परेशानी
  • पेट फूलना
  • चक्कर और उल्टी
  • कॉन्स्टिपेशन की समस्या (constipation)
  • डायरिया (diarrhea)
  • पेट में बार-बार दर्द होना
  • स्टूल में खून आना

गैस बनने से कैसे रोका जा सकता है

[caption id="attachment_821239" align="aligncenter" width="655"]gassy foods दाल और साबुत अनाज खाने से पेट की गैस की समस्या अधिक होती है[/caption]

पेट की गैस बनने से रोकने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डायट पर ध्यान देना होगा। इसके लिए डायट से उन चीज़ों को हटा दें जिनसे गैस की समस्या होती है। हर व्यक्ति का पाचन तंत्र अलग तरीके से रिस्पॉन्स करता है। इसीलिए, हो सकता है कि आपको कुछ विशेष फूड्स से ही गैस की समस्या होती है। इसीलिए, धीरे-धीरे और बारी-बारी इन चीज़ों को डायट से हटाएं। (Diet tips to prevent gas problems) आमतौर पर इन चीज़ों से लोगों को गैस की समस्या होती है-

  • दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स (लैक्टोज़ इंटॉलरेंस की समस्या से पीड़ित लोगों को विशेषकर डेयरी प्रॉडक्टस पचने में दिक्कत होती है।)
  • दालें और साबुन बीन्स
  • पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, बंदगोभी और शलजम
  • शुगर-फ्री कमर्शियल फूड्स (sugar-free foods) cabbage
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स यानि बोतलबंद पेय पदार्थ
  • प्याज