Hair Color: बालों को कलर करने से बढ़ सकता है कैंसर जैसी 5 जानलेवा बीमारियों का खतरा

Hair Color Side Effects: आजकल कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं और लोग काफी लोग इससे बचने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन कुछ हेयर कलर ब्रांड कई खतरनाक बीमारियां पैदा कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 25, 2025 2:56 PM IST

Hair Color Effects on Health: आज के समय में लोग सफेद बालों से काफी ज्यादा दुखी हैं, कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। यह सच है कि सफेद बाल होने के पीछे कुछ कारण ऐसे भी हैं, जिनका जड़ से कोई इलाज नहीं है। यही कारण है कि लोग इन्हें कुछ समय के लिए सफेद से काला करने के लिए हेयर कलर का इस्तेाल रकते हैं। लेकिन कुछ प्रकार के हेयर कलर ऐसे भी हैं, जो केमिकल बेस्ड हो सकते हैं और उनसे बालों को तो काला किया जा सकता है, लेकिन उससे स्वास्थ्य पर भी कई प्रभाव पड़ सकते हैं। कुछ अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि कुछ प्रकार के हेयर कलर का इस्तेमाल करना कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां पैदा कर सकता है, जिसके बारे में आप इस लेख में जानेंगे। अगर आपके या परिवार में किसी के बाल सफेद हो रहे हैं और उनके लिए हेयर कलर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह जानना जरूरी है कि कुछ हेयर कलर का इस्तेमाल करने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

आंखों से जुड़ी बीमारियां

हेयर कलर में भी बहुत से ऐसे केमिकल पाए जाते हैं, जो आंखों पर भी असर डालते हैं। बालों में लगाने के बाद कुछ केमिकल हवा में मिलने लगते हैं, जिससे आंखों में जलन होती है और आंखों को नुकसान होने लगता है। साथ ही कुछ केमिकल सिर में जाने के बाद भी आंखों पर असर कर सकती है, जिससे एलर्जी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

(और पढ़ें - आंखों की बीमारियों के लक्षण)

स्किन में एलर्जी होना

कुछ लोगों को हेयर कलर से एलर्जी हो सकती है, जिसका सीधा असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है। कुछ प्रकार के हेयर कलर में खास तरह के केमिकल हो सकते हैं, जिनका सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ता है और उसका ज्यादा इस्तेमाल करना स्किन एलर्जी पैदा कर सकता है।

कैंसर का खतरा

कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि हेयर कलर के कुछ प्रकारों में ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कुछ प्रकार के हेयर कलर व डाई प्रोडक्ट्स जिनमें कार्सिनोजन केमिकल एजेंट पाए जा चुके हैं उनका प्रोडक्शन बंद कर दिया जाता है। हेयर डाई को खुशबूदार बनाने के लिए कुछ केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कैंसर जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

(और पढ़ें - फिर से कैंसर होने का खतरा)

बाल खराब होने लगना

कुछ केमिकल बेस्ड हेयर कलर बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बहुत से लोग में हेयर कलर के इस्तेमाल से पड़ रहा प्रभाव पाया जाता है। कुछ लोगों में देखा गया है कि जो लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, उनमें हेयर फॉल बढ़ जाता है, बाल सफेद ज्यादा होने लगते हैं और कई बार हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है।

किन बातों का रखें ध्यान

ऐसा नहीं है कि सभी प्रकार के हेयर कलर स्किन या बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करें। आप अपनी स्किन व बालों के अनुसार कौन सा हेयर कलर सही रहेगा इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट से बात की जा सकती है। इसलिए बालों और स्किन के अच्छे स्वास्थ्य से लिए अच्छी गुणवत्ता वाले हेयर कलर व डाई का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source