
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 13, 2021 2:18 PM IST
Eating At Desk: कोरोना महामारी की शुरूआत के साथ ही एक नया वर्किंग कल्चर अपनाया गया। अब लोग ऑफिस न जाकर, घर, होटल और रिसॉर्ट्स में रहते हुए काम कर रहे हैं। वहीं, बच्चों के लिए भी ऑनलाइन स्टडीज़ और वर्चुअल क्लासेस करायी जा रही हैं। ऐसे में बच्चों को भी घंटों कम्प्यूटर के सामने बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती। बहुत-से लोगों को काम के बीच समय नहीं मिलता और वे स्क्रीन के सामने बैठकर ही अपनी चाय-कॉफी पीते हैं और नाश्ता खाते हैं। वहीं, डेस्क पर बैठकर खाने की आदत (कई बार समय की कमी के कारण मज़बूरी) ऑफिस जाने वालों में पहले भी देखी जाती रही है और शायद उन्हें इस बात का अंदाज़ा भी नहीं होता कि, इसका असर उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ सकता है। ( side effects of eating at desk in hindi)
बहुत से लोग अपनी ऑफिस टेबल पर ही बैठकर खाना खाते (Eating at work station) हैं और उन्हें यह काफी सुविधाजनक भी लगता है क्योंकि वह खाने के साथ-साथ अपने काम पर भी ध्यान दे सकते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है ? (Is eating at desk bad for health)

वेट लॉस और हेल्दी वेट के लिए लोग जहां मुश्किल डायट प्लान्स फॉलो करते हैं। वहीं, कैलोरी इंटेक पर भी बहुत ध्यान देना पड़ता है। लेकिन, ऑफिस में अपनी टेबल पर बैठे-बैठे खाना और खाते-खाते काम करना आपके हेल्दी वेट मेंटेन करने के प्लान को असफल कर सकता है। दरअसल, डेस्क इटिंग से पेट भरने की संतुष्टि नहीं होती जिससे आपको जल्दी ही दोबारा भूख लग सकती है। इसी तरह काम की जगह पर बैठकर खाना खाने से आप हाई-कैलोरी फूड भी बहुत अधिक मात्रा में खा सकते हैं। जिससे, आपके शरीर को भोजन का सही फायदा नहीं मिल पाता और आपका वजन भी बहुत अधिक बढ़ सकता है।
अक्सर, डेस्क पर लोग जल्दबाज़ी में खाना खाते हैं जिससे पेट में गैस बनने और पेट फूलने की समस्या होने लगती है। (bad effects of eating at desk on health )
काम के बीच वक्त की कमी के चलते भले ही डेस्क पर लंच करना आपके लिए सुविधाजनक हो। लेकिन, डेस्क इटिंग से आपके काम का बोझ कम नहीं होगा। बल्कि, इससे आपको बहुत अधिक तनाव महसूस हो सकता है। वहीं, अगर आप डेस्क से उठकर खाना खाने के लिए कैंटीन तक जाते हैं तो इससे आपकी थोड़ी एक्सरसाइज होती है, स्ट्रेचिंग के लिए वक़्त मिलता है, आंखों को आराम मिलता है और अपने कलीग्स से बात करने से आपका तनाव काफी कम हो सकता है।

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.