चाय पीने से पहले पानी पीना चाहिए या बाद में? जानें इससे क्या मिलेंगे फायदे और सेहत को क्या होंगे नुकसान

Chai Pine ke Bad Pani Pina Chahiye ya Nahi: कुछ लोगों को चाय पीने के बाद पानी पीने की आदत होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी अच्छा विकल्प नहीं है और इस लेख में हम इसी बारे में बात करेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 28, 2025 10:46 AM IST

Chai Pine ke nuksan: भारतीयों को चाय से बहुत ज्यादा लगाव है, जिसे वे सुबह उठते ही पीना पसंद करते हैं। आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीना पसंद करते हैं। खाली पेट चाय पीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है और न ही ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना। इसके साथ-साथ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो चाय पीने के बाद पानी पी लेते हैं, जिससे पेट में जलन, गैस या एसिडिटी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। लेकिन क्या चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने के केवल यही नुकसान हैं? विशेषज्ञ कहते हैं नहीं, इसके बहुत से नुकसान हैं, विशेष रूप से यह आपके शरीर के नेचुरल बैलेंस को बिगड़ता है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए?

चाय से पहले पानी फायदेमंद?

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको चाय पीने के बाद पानी पीने का मन करता है तो आप हर बार चाय पीने से पहले हल्का गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें। आप सुबह उठते ही चाय पीने से पहले हल्का गुनगुना पानी जरूर पीएं। चाय से पहले पीया गया यह पानी पाचन के लिए बेहद अच्छा होता है। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी हो जाती है, जबकि पानी पीने से चाय में मौजूद कैफीन का असर कम होता है और शरीर को हाइड्रेशन मिलता है। इसके अलावा, पानी पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और दिनभर की थकान या आलस दूर रहता है।

चाय के बाद पानी नुकसानदायक

चाय पीने के नुकसान के बारे में अगर जानते हैं तो चाय पीने के बाद पानी पीने के नुकसान के बारे में भी आपको जानना चाहिए। कई लोग चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से गलत आदत है। ऐसा करने से मुंह में मौजूद टैनिन्स और कैफीन तुरंत पेट में जाकर पाचन तंत्र को गलत रूप में प्रभावित करते हैं। जिस कारण गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, चाय के बाद पानी पीने से दांतों पर दाग भी जल्दी पड़ते हैं, क्योंकि गर्म चाय के बाद ठंडा पानी दांतों के एनेमल (सुरक्षा परत) को कमजोर करता है। इसलिए कभी भी आपको चाय पीने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

चाय के बाद पानी पीने की चाह क्यों?

विशेषज्ञ बताते हैं कि चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन शरीर को हल्के रूप से डिहाइड्रेट कर देते हैं। यही वजह है कि चाय पीने के कुछ मिनट बाद गला सूखने लगता है और आपको पानी पीने की इच्छा होने लगती है। इस स्थिति में आपको तुरंत पानी न पीकर 15-20 मिनट का अंतराल में पीना चाहिए। इससे शरीर को खुद को बैलेंस करने का समय मिल जाता है और आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं झेलनी पड़ती है। अगर आप भी चाय लवर हैं, तो इस छोटी-सी आदत को जरूर अपनाएं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source