
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 9, 2026 4:47 PM IST
Jyada Chai Pine ke Nuksan: सर्दियों शायद ही कोई होगा, जो चाय और गरमा गरम कॉफी को न करें। दोस्तों के साथ बैठे हो या ऑफिस से यूं ही तफरी के लिए निकले हो, चाय और कॉफी तो जरूरी सी लगती है। असल में सर्दियों का मौसम आते ही चाय और कॉफी पीने की इच्छा बढ़ जाती है। वहीं ठंडी सुबह हो या शाम की हल्की ठिठुरन, एक कप गर्म चाय या कॉफी शरीर को सुकून देने के लिए काफी है। लेकिन अगर आप दिन में 1-2 नहीं कई चाय या कॉफी पीने लगे हैं, तो सावधान हो जाइए। यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती है। हम यह नहीं कह रह की आप सर्दी के ठिठुरन भरे दिनों में चाय कॉफी न पिएं, बल्कि हम कह रहे हैं कि आप इसकी मात्रा सीमित कर दीजिए, क्योंकि अधिक चाय कॉफी का सेवन कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि सर्दियों में चाय और कॉफी ज्यादा पीने से आपको कैसे नुकसान हो सकता है।
यह तो आप जानते ही हैं कि चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो दिमाग को सक्रिय करता है। ऐसे में जब आप जरूरत से ज्यादा कैफीन का सेवन करते हैं तो इससे नींद प्रभावित होती है और आपको गुणवत्तायुक्त नींद नहीं आती। विशेषज्ञ कहते हैं कि सर्दियों में जब आपके शरीर को आराम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब आपकी इस आदत की वजह से नींद की गुणवत्ता खराब होती है और आपको आराम नहीं मिलता।
(और पढ़ें - नींद न आने से कौन सी बीमारी हो सकती है)
जब आप ज्यादा चाय और कॉफी पीते हैं तो इससे एसिडिटी, गैस और अपच जैसी परेशानियां बढ़ जाती है। खासकर जब आप खाली पेट चाय पीते हैं तो यह पेट के लिए अत्याधिक नुकसानदायक साबित होता है। कई बार इससे पेट में जलन, उलझन और कभी-कभी अल्सर जैसी गंभीर समस्याएं भी सामने आती हैं। जिन लोगों को पहले से ही पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां हैं, उन्हें ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें और ज्यादा दिक्कतें आने लगती हैं।
सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिस कारण शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से आपको प्यास और भी ज्यादा कम लगती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कैफीन एक डाइयूरेटिक होता है और इससे त्वचा रूखी व आपको थकान महसूस हो सकती है। इसलिए आप पानी की सही मात्रा लें और चाय कॉफी का सेवन करें।
अधिक मात्रा में कैफीन के सेवन कैल्शियम के अवशोषण में बाधा बनता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा चाय और कॉफी अक्सर दांतों पर दाग छोड़ती हैं। ऐसे में जब आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो दांतों की चमक फीकी पड़ जाती है और वह पीले दिखने लगते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।