
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 23, 2023 2:50 PM IST
Side Effects of Drinking Milk before Bed : हम में से कई लोग रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पीते हैं। यह परंपरा की तरह कई लोग लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में दूध पीना भी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, कुछ लोगों को रात में दूध का सेवन करने से परेशानी हो सकती है, ऐसी स्थिति में उन्हें रात के समय दूध न पीने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन लोगों को रात के समय दूध नहीं पीना चाहिए?
अगर आपको पहले से नींद की समस्या है, तो इस स्थिति में रात के समय दूध न पिएं। दरअसल, दूध में लैक्टोज होता है, यह एक नैचुरल शुगर है। जिन लोगों को लैक्टोज से एलर्जी या लैक्टोज इंटोलरेंस की समस्या होती है, उन्हें दूध नहीं पीना चाहिए। इससे नींद न आने की परेशानी हो सकती है। साथ ही अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें गैस, अपच, दस्त जैसी परेशानी शामिल है।
कुछ लोगों को गैस की परेशानी काफी ज्यादा रहती है, ऐसे लोगों को रात के समय दूध नहीं पीना चाहिए। दरअसल, दूध में फैट और प्रोटीन होता है, जिसे अगर आप रात को लेते हैं तो इसकी वजह से इसका असर डायजेशन पर पड़ने लगता है। इस स्थिति में सीने में जलन, गैस की परेशानी हो सकती है।
अगर आप अपने वजन को कम करने का प्लान कर रहे हैं, तो रात के समय दूध न पिएं। दरअसल, अगर आप दूध लेते हैं, तो इससे आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है। ऐसे में नियमित रूप से दूध पीने से आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी, जो वजन बढ़ने का कारण हो सकता है।
कुछ लोगों को सोने से पहले दूध नहीं पीना चाहिए। खासतौर पर अगर आपको दूध से किसी तरह की एलर्जी रिएक्शन होती है, तो इस स्थिति में सोते समय आपको खुजली, रैशेज, चकत्ते जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रात के समय दूध न पिएं।
कुछ व्यक्तियों को दूध का सेवन करने के बाद बलगम की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ने लगती हैं, जिसकी वजह से उन्हें नाक बंद की समस्या हो सकती है। साथ ही नांक भी काफी ज्यादा बहने लगता है। इस तरह की समस्या रात के समय अधिक होती है, जो संभावित रूप से सांस लेने में कठिनाई का कारण बन सकती है। साथ ही नींद के पैटर्न में भी गड़बड़ी पैदा कर सकता है।
रात के समय दूध पीने से पहले एक बार डॉक्टर से उचित परामर्श लें। मुख्य रूप से अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो इस स्थिति में डॉक्टर के परामर्श लेना बेहद जरूरी है।