Platelet transfusions से आपको हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

क्या डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने से हमेशा खतरा होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 24, 2017 4:39 PM IST

डेंगू कि सबसे आम परेशानी में डेंगू प्लेटलेट्स का नुकसान है। जाहिर है प्लेटलेट्स कम होने का मतलब है कि मरीज कि जान भी जा सकती है। एक हेल्दी व्यक्ति में नॉर्मल प्लेटलेट काउंट 1.5 से 4.5 लाख के बीच होती है। लेकिन डेंगू जैसे मामले में इसकी संख्या कम होने लगती है जिससे ब्लीडिंग की संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर आमतौर पर ऐसे डेंगू रोगियों के लिए प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन का सुझाव देते हैं जिनकी संख्या 10 हजार से नीचे है। फोर्टिस हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप शाह के अनुसार,डेंगू के हर मामले में प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन कि जरूरत नहीं होती है। एक मरीज 15 हजार काउंट के साथ भी मैनेज कर सकता है। बेवजह प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन करने से मरीज को यह खतरे हो सकते हैं।

1) हेमोलिटिक रिएक्शन- एक हेमोलिटिक रिएक्शन तब हो सकता है जब मरीज को फेरेसिस प्लेटलेट्स प्राप्त होते हैं। यह एक घातक प्रतिक्रिया है जो आपकी जान ले सकती है। यह ट्रांसफ्यूजन के कुछ मिनटों में शुरू हो सकता है और मरीज को बुखार, ठंड लगना और पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है।

2) ट्रांसफ्यूजन-रिलेटेड इंजरी- सिंगल डोनर से प्लाज्मा कि बड़ी मात्रा लेने से ट्रांसफ्यूजन-रिलेटेड इंजरी का खतरा बढ़ सकता है। यह समस्या फेफड़ों के हवा के स्थानों और टिश्यू में द्रव का संचय होने के कारण होती है।

3) इन्फेक्शन -हालांकि ऐसे उदाहरण दुर्लभ हैं, प्लेटलेट ट्रांसफ़्यूज़न से रिसीवर में हॉस्पिटल-अक्वायर्ड इन्फेक्शन की संभावना को बढ़ाते हैं।

4) सर्कुलेटरी ओवरलोड- ट्रांसफ्यूज-एसोसिएटेड सर्कुलेटरी ओवरलोड ब्लड ट्रांसफ्यूजन में एक गंभीर परेशानी है, यह तब होता है, जब बड़ी मात्रा में खून का तेजी से ट्रांसफ्यूजन होता है। इससे सांस लेने में परेशानी और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

5 ) एलर्जी अटैक- इसके बाद एलर्जी रिएक्शन होने के डर होता है। यह रिएक्शन प्लाज्मा प्रोटीन से संबंधित है और इससे खुजली, लालिमा से लेकर हाइपोटेंशन और सांस में कमी कई समस्या हो सकती है। यह लक्षण कुछ ही मिनट में शुरू हो सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source