AI से पूछकर दवा लेना हो सकता है खतरनाक! डॉक्टर ने कहा- कम होने की बजाय बढ़ जाती हैं बीमारियां

ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जरी के HOD, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और आर्थ्रोस्कोपी के प्रमुख डॉ. विवेक महाजन का कहना है कि AI से पूछकर दवा खाने से बीमारियां बढ़ती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि AI कोई वास्तविक डॉक्टर नहीं होता।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 5, 2026 10:59 AM IST

Side effects from drug interactions to be predicted by AI before reaching patients:आज के डिजिटल युग में लोग छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से सलाह लेने लगे हैं। फैशन, खानपान के बारे में AI से जानकारी लेना सही हो सकता है, लेकिन किसी बीमारी में डॉक्टर के पास जाने की बजाय AI से पूछकर दवा खाना सेहत के लिए हानिकारक ही नहीं, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जरी के HOD, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और आर्थ्रोस्कोपी के प्रमुख डॉ. विवेक महाजन का कहना है कि AI से पूछकर दवा खाने से बीमारियां बढ़ती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि AI कोई वास्तविक डॉक्टर नहीं होता।वह आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री, एलर्जी, पुरानी बीमारियां, जीवनशैली और वर्तमान शारीरिक स्थिति को गहराई से नहीं समझ सकता। जबकि एक डॉक्टर मरीज की जांच करके ही सही इलाज तय करता है। बिना जांच के दवा लेना गलत इलाज का कारण बन सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source