Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Work From Home कर रहे लोग जरूर दें ध्यान, गोद में लैपटॉप रखकर काम करना सेहत को पहुंचाता है भारी नुकसान

यदि आप भी Work From Home के दौरान लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने के शौकीन हैं, तो आपका यह शौक आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि गोद में रखकर लैपटॉप चलाने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं।

Work From Home कर रहे लोग जरूर दें ध्यान, गोद में लैपटॉप रखकर काम करना सेहत को पहुंचाता है भारी नुकसान

Written by intern23.seo |Published : February 23, 2024 4:20 PM IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव के कारण ऑफिस में एक नया वर्क कल्चर देखने को मिला है। जिसे वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) नाम दिया गया। आपातकालीन स्थिति में शुरू हुआ यह कार्य व्यवहार आज कॉरपोरेट जगत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। कुछ ऑफिस की बात करें तो वह अपने एम्प्लॉई से सारा काम घर में रह कर ही कराने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पूरे दिन लोग घर में रहकर ही ऑफिस के काम निपटाते वर्क फ्रॉम होम के कुछ फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसके कई नुकसान भी हमें झेलने होते हैं। ऐसे काम करते समय लोगों को गलत तरीके से बैठने की आदत बन जाती है। जिसके कारण वह कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा घर में लोग लैपटॉप को गोद में रखकर इस्तेमाल करते हैं, जो उनकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रहा है। यदि आप भी इस तरह की गलती कर रहे हैं, तो जानिए इसके सेहत पर पड़ने वाले पूरे प्रभाव..

त्वचा में जलन की समस्या

गोद में रखकर लैपटॉप चलाने वाले लोग अक्सर त्वचा में जलन की शिकायत करते हैं। जिसका कारण लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा हो सकती है। इस समस्या को टोस्टेड स्किल सिंड्रोम कहा जाता है। असल में लैपटॉप से निकलने वाली हीट हमारी त्वचा पर माइल्ड और ट्रांसलेट रेड ड्रेस का कारण बनती है। जिससे त्वचा की ऊपरी परत में जलन महसूस हो सकती है।

कमर में दर्द

इसके साथ ही गोद में लैपटॉप रखकर इस्तेमाल करने से या गलत मुद्रा में बैठे होने से आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। दरअसल लंबे समय तक रीड की हड्डी का गलत पोश्चर कमर दर्द का मुख्य कारण बन जाता है। इससे बचने के लिए आपको लैपटॉप को हमेशा डेस्क पर रखकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Also Read

More News

नपुंसकता कारण

गोद में रखकर लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे लोग अक्सर नपुंसकता का शिकार हो जाते हैं। जिसका कारण लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा है।लैपटॉप की हिट के चरणों की संख्या प्रभावित होती है। हालांकि इस बात का अभी कोई ठोस प्रमाण नहीं है,लेकिन अत्यधिक तापमान के कारण शुक्राणु की प्रजनन क्षमता कमजोर होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वर्क फ्रॉम होम में इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप रोजाना वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में को जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपनी आंखों को आराम देने के लिए हर 30-40 मिनट पर 5 मिनट का एक ब्रेक लेने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको हर घंटे या डेढ़ घंटे के बाद 10 मिनट के लिए टहलना जरूर चाहिए यह आपको रिफ्रेश करने में मदद करता है।

About the Author

... Read More