... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 26, 2019 8:15 PM IST
सर्दियों का मौसम बीमार करता है, क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं ? जानें कारण और बचाव.
बरसात के बाद सर्दियों का मौसम बीच-बीच में बरसात के साथ शुरु होता है. यही वो समय होता है कि कूलर चलाने पर ठंड लगती है और बंद करने पर गर्मी लगती है. तापमान किसी दिन नीचे रहता है तो किसी दिन ऊपर चला जाता है. इसी मौसम को कोल्ड एंड फ्लू के मौसम के नाम से भी जाना जाता है. कॉमन कोल्ड, सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार के मौसम के तौर पर भी जाना जाता है. क्या आप भी इस मौसम में इसी तरह की बीमारियों से परेशान होते हैं. ?
सर्दियों की शुरुआत का मौसम बीमारियों के लिए अनुकुल होता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह ऐसा मौसम होता है जब सबसे ज्यादा श्वसन संबंधी संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है.
सर्दियों की शुरुआत में श्वसन संक्रमण या रिसपेटरी इंफेक्शन की संभावना अधिक इसलिए होती है, क्योंकि हम लोगों के ज्यादा करीब रहते हैं. या हवा में नमी होती है जो इंफेक्शन को आसानी से एक दूसरे के बीच पहुंचाने का काम करती है.
बरसात के बाद सर्दियों की शुरुआत में हवा में नमी होती है. जब कोई वायरस संक्रमित इंसान सांस लेता है, तो उसके वायरस हवा में ज्यादा देर तक बने रहते हैं. ऐसे में 3 फीट के आस-पास रहने वाला इंसान इंफेक्शन का शिकार हो जाता है.
अक्सर आप अपने घर पर माता-पिता से सुनते हैं कि बारिश में गिले कपड़े में रहने की वजह से ठंड या कॉमन कोल्ड, सर्दी-खांसी के शिकार हो जाते हैं. लेकिन क्या यही हकीकत है ?
विशेषज्ञ इसे मिथक बताते हैं, क्योंकि विशेषज्ञ मानते हैं कि एक अकेला कारण नहीं है कि आप बारिश में गिले होने की वजह से बीमार होते हैं. यह एक कारण हो सकता है क्योंकि आप उस समय गिले होते हैं और वायरस की चपेट में आसानी से आ जाते हैं.
इस बारे में कई तरह के शोध हो रहे हैं लेकिन अभी तक किसी उत्तर तक नहीं पहुंचा जा सका है. कुछ लोगों का मानना है कि जब सर्दियों में तापमान गिरता है तो कई वायरस अपने आप खत्म होने लगते हैं. लेकिन बाहर के मौसम में नमी होने की वजह से ये आसनी से फैलते भी हैं.