
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
अभिनेत्री श्रुति हसन ने कहा कि उन्हें है पीसीओएस, जानें कौन-सी समस्याएं हैं Polycystic Ovary Syndrome के लक्षण
Shruti Hasan on PCOS: अभिनेत्री श्रुति हसन ने स्वीकार किया है कि उन्हें पीसीओएस की समस्या है। उन्हें, उनके मोटापे के लिए हाल ही में सोशल मीडिया पर बहुत अधिक ट्रोल किया गया। लेकिन, अभिनेत्री ने ट्रोलर्स का मुंह बंद करने के लिए अपने इस बढ़े हुए वजन की वजह बतायी जो कि, उनकी पीसीओएस की समस्या है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें (Polycystic Ovary Syndrome) और डिमेनेरिया ( dysmenorrheal) है जिसकी वजह से बार-बार उनका वजन बदलता रहता है।
Period Pain: पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
श्रुति ने कहा कि, हर महीने पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक तकलीफ से गुज़रना पड़ता है मुझे। लेकिन, हम मेंस्ट्रुएशन के बारे में बात करने से झिझकते हैं। क्योंकि, लोगो में पीरियड्स और माहवारी जैसे विषयों पर जानकारियां कम हैं और लोग वे इसके बारे में बात करने से कतराते भी हैं। श्रुति ने कहा मेरे जैसी कई महिलाएं हैं जिन्हें हर महीने एक युद्ध लड़ना पड़ता है। साथ ही हम मूड स्विंग, वजन बढ़ने, शरीर पर अतिरिक्त बालों के अलावा हेयर लॉस और पिम्पल जैसी कई परेशानियां भी झेलते हैं। (Shruti Hasan on PCOS)
View this post on Instagram
महिलाओं को होने वाली पीसीओएस (PCOS) एक हार्मोनल बीमारी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिर 15-30 साल की उम्र की महिलाओं में लगभग 18% से अधि को पीसीओएस की समस्या होती है। पीसीओएस में पीरियड्स के समय पीठ, पेट, पैरों और कमर में तेज़ दर्द, (जिसे पीरियड पेन कहा जाता है) महसूस होता है। इसके अलावा चक्कर, उल्टी, बुखार जैसी समस्याएं भी होती हैं।
मेनोपॉज़ और पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स से हैं परेशान तो खाएं स्प्राउटेड मेथी