Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Shower Mistakes : सुबह नहाने के बाद आप सबसे पहला काम क्या करते हैं? आम सी बात है कि तौलिया लेकर शरीर को साफ करते होंगे और पोंछते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर को सही तरीके से न साफ करने पर आप कुछ गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग शरीर को पोंछने के बाद तौलिया लपेट लेते हैं, जो आपके लिए और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, नहाने के बाद आप भले ही खुद को तरोंताजा महसूस करते हों लेकिन उसके बाद आपकी सिर्फ एक गलती आपको बीमार बना सकती है। आइए जानते हैं आपकी कौन सी गलती आपको बीमार बनाने का काम करती है।
दरअसल सारी बीमारी की जड़ है आपका गंदा तौलिया। बहुत से लोग तौलिया को हफ्ते भर तक नहीं धोते हैं, जिसकी वजह से उसपर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं और जब आप नहाने के बाद शरीर पर वही गंदा तौलियालपेट लेते हैं तो ये आपके शरीर पर आ जाते हैं, जिसकी वजह से आप बीमार पड़ना शुरू हो जाता है।
कई शोध में ये सामने आया है कि आपकी ये गलती आपको बीमार बनाने का काम करती है और कभी-कभार आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। शरीर पर गंदे तौलिया को ज्यादा देर तक लपेटकर रखने से आप दस्त और फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो सकते हैं। जब आप अपने हाथों से गंदा तौलिया पकड़ते हैं तो बैक्टीरिया आपके हाथों पर आ जाते हैं और आपके मुंह पर हाथ लगाने के बाद आपकी परेशानियां बढ़ाते हैं।
नहाने के बाद शरीर गीला होता है और आप तौलिए से शरीर को पोंछकर उसे गीला ही बिस्तर या फिर दूसरी जगह पर फेंक देते हैं, जिसकी वजह से वो पूरी तरह से नहीं सूख पाता है और उसमें नमी बरकरार रहती है। ये नमी बैक्टीरिया को जन्मदेने का काम करती है और इसपर बैक्टीरिया की तादात बढ़नी शुरू हो जाती है। फिर जब आप दोबारा से उसी नमी वाले तौलिए से शरीर को साफ करते हैं या फिर हाथों को पोंछते हैं तो ये आपके शरीर में जले जाते हैं और आप बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए नहाने के बाद ये वाली गलती तो भूलकर भी न करें।
अगर आप भी शरीर को साफ करने के बाद तौलिया को यहां-वहां फेंक देते हैं तो आपको अपनी इस आदत को सुधारने की जरूरत है। तौलिया को बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए आपको ये काम करने चाहिए, जिससे आपको बीमारियों से बचने में मदद मिलती हैः
1-हफ्ते में एक बार तौलिया को डिटर्जेंट से जरूर धोना चाहिए। तौलिया को सर्फ से धोने पर उसमें मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है।
2-नहाने के बाद तौलिया जब यूज हो जाए तो उसे धूप में सूखने के लिए आप छोड़ दें। धूप में तौलिया को सुखाने से उसमें मौजूद नमी को खत्म करने में मदद मिलती है और उसमें कीटाणु नहीं होते हैं।