अकड़ गए हैं कंधे ? हो सकता है ''फ्रोजन शोल्डर'', जानें इसके लक्षण, कारण और दर्द से राहत पाने के उपाय
फ्रोजन शोल्डर के दर्द से राहत पाने के लिए योग काफी बेहतर इलाज साबित हो सकता है। इसके लिए आप पर्वतासन करें। यह कंधे के दर्द को दूर करने के साथ-साथ रीढ़ के सभी जोड़ों के बीच का खिचाव कम करता है।
कंधे की अकड़न (फ्रोजन शोल्डर) या कंधे के जोड़ों में दर्द की समस्या आजकल काफी जटिल बीमारी होती जा रही है। इसमें पहले धीरे-धीरे दर्द शुरू होती है और फिर बाद में यह दर्द असहनीय हो जाती है। अधिक देर तक कंप्यूटर के आगे बैठकर काम करना, एक्सरसाइज बिल्कुल न करना आदि कारणों से भी फ्रोजन शोल्डर की समस्या होती है। एक ही पोजिशन में बैठने से शरीर के ज्वॉइंट्स जाम होने लगते हैं, जिससे कंधे की हड्डियां जाम होकर हिलना-डुलना बंद कर देती हैं। इससे हाथ ऊपर नीचे करने से काफी तकलीफ महसूस होने लगती है।
इन 3 आसन के नियमित अभ्यास से पीठ और कमर दर्द होगा दर्द
फ्रोजन शोल्डर के लक्षण
आमतौर पर फ्रोजन शोल्डर की समस्या धीरे-धीरे विकसित होती है। यह दर्द तीन चरणों से होकर गुजरता है। प्रत्येक चरण कई महीनों तक रह सकते हैं। इसके चरण निम्न तरह से होते हैं।
अकड़न धीरे होना – शुरुआत में आपके कंधे का दर्द धीरे-धीरे होना शुरू होता है। इसमें हाथों को किसी भी तरह से हिलाने में दर्द होता है, जिससे आपके कंधे का कार्य सीमित हो जाता है।
अकड़न का बढ़ना – इस स्थिति में कंधे का दर्द बढ़ने लगता है। आपका कंधा मुश्किल से हिल पाता है। हाथों को ऊपर-नीचे करने में यहां तक कि उस जगह को हल्का सा टच करने में भी भयकंर पीढ़ा होना शुरू हो जती है, जिससे आप उस हाथ से कोई भी काम नहीं कर पाते।
अकड़न ठीक होना – इस चरण के दौरान आपके कंधे का दर्द कम होना शुरू हो जाता है और इसमें सुधार शुरू हो जाता है। दैनिक गतिविधियों को करने में कठिनाई होना जैसे कपड़े पहनते समय, ड्राइविंग करना, अपने दांतों को साफ करना, बालों में कंघी करना, नहाते समय हाथ पीछे की ओर ले जाते समय, आदि।
स्विमिंग करने से होता है डिप्रेशन का इलाज, जानें कैसे
कंधे की अकड़न के कारण
- यदि कंधे का दर्द आपको लगातार बना हुआ है तो यह डायबिटीज के शुरुआत होने का संकेत हो सकता है, जिससे कंधा खाफी सख्त होने लगता है। जिन्हें डायबिटिज की बीमारी होती है, उनके शरीर में यह बीमारी हड्डियों के निर्माण पर बाधा डालती है। इस कारण कंधे में अकड़न और दर्द बढ़ने लगता है।
- डायबिटीज, थायरॉएड, कार्डियोवैस्कुलर, टीबी और पार्किंसन के मरीजों को यह समस्या ज्यादा घेरती है।
- पुरुषों की अपेक्षा में महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इस बीमारी से ग्रस्त 60% लोग तीन साल में खुद ठीक हो जाते हैं। 90% लोग सात साल के भीतर ठीक हो जाते हैं।
किडनी में इंफेक्शन होने के ये हैं वो 5 संकेत, आप भी जान लें
यूं पाएं फ्रोजन शोल्डर के दर्द से राहत
- फ्रोजन शोल्डर के दर्द से राहत पाने के लिए योग काफी बेहतर इलाज साबित हो सकता है। इसके लिए आप पर्वतासन करें। यह कंधे के दर्द को दूर करने के साथ-साथ रीढ़ के सभी जोड़ों के बीच का खिचाव कम करता है।
- फ्रोजन शोल्डर की समस्या से राहत पाने के लिए आप मसालेदार और तीखे आहार से दूर रहें। इनकी जगह आप गर्म सूप, सब्जियों, फलों और जड़ी-बूटियों का सेवन करें। खाने में नमक की मात्रा कम करें।
- हीट या कोल्ड थेरेपी लें। कंधे के दर्द के समय आप आइस पैक को 15 मिनट कंधे पर रखकर सिकाई करें। इसके अलावा गर्म सेक के लिए 15 मिनट हीटिंग पैड दिन में कई बार लगाने का प्रयास करें।
- ऑयल मसाज एक बेहतर उपाय है। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा सरसों के तेल में दो लहसुन की कली और अजवाइन को डालकर गर्म करें। जब लहसुन भूरा हो जाए तो तेल को आंच से हटां दें। इस तेल को हल्का गुनागुना करने के बाद इससे कंधे की मालिश करें। ऐसा करने से काफी अराम मिलेगा।
- फ्रोजन शोल्डर के दर्द से जल्दी से राहत पाने के लिए आप एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति का सहारा ले सकते हैं। फिजियोथेरेपी इसका सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। फिजियोथेरेपी में कंधों में खिंचाव उत्पन्न कर कंधों को दोबारा गतिमान बनाया जाता है।
कमर दर्द से हैं परेशान ? नियमित करेंगे यह आसन तो मिलेगा आराम