
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 12, 2026 10:22 AM IST
Medically Verified By: Dr. Archana Dhawan Bajaj
pregnancy and UTI
UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक आम समस्या है, जो महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। हर महिला को अपने जीवन में कभी-न-कभी यूटीआई से जूझना पड़ता है। यूटीआई की वजह से पेशाब में जलन और दर्द जैसा महसूस हो सकता है। इतना ही नहीं, यूटीआई किडनी संक्रमण का कारण भी बन सकता है। जब यूटीआई लंबे समय तक रहता है, तो किडनी की सेहत भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इसलिए यूटीआई का समय पर इलाज बहुत जरूरी है। प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान यूटीआई का इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। कुछ लोगों को लगता है कि यूटीआई एक नॉर्मल समस्या है और संक्रमण के दौरान प्रेग्नेंसी प्लान की जा सकती है। जबकि, आपको बता दें कि यूटीआई के दौरान प्रेग्नेंसी प्लान करना खतरनाक साबित हो सकता है। आइए, नर्चर आईवीएफ क्लीनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. अर्चना धवन बजाज (Dr. Archana Dhawan Bajaj, Gynaecologist and IVF expert, Nurture IVF Clinic) से जानते हैं कि यूटीआई में प्रेग्नेंसी प्लान करने से क्या होता है?
अगर आपको यूटीआई है तो तुरंत प्रेग्नेंसी प्लान करना सही नहीं माना जाता है। अगर आपको यूटीआई है, तो इस दौरान प्रेग्नेंसी प्लानिंग को थोड़ा रोक दें। इंफेक्शन का इलाज पूरी तरह होने के बाद आप प्रेग्नेंसी प्लान कर सकती हैं।
यूटीआई के दौरान प्रेग्नेंसी प्लान करने से कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसमें शामिल हैं-
दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। यूटीआई की वजह से किडनी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप संक्रमण के दौरान कंसीव करती हैं, तो इससे बच्चे और आप में कई तरह की जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए यूटीआई के दौरान प्रेग्नेंसी प्लान न करने की सलाह दी जाती है।
यूटीआई के इलाज के लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक्स देते हैं। लेकिन, प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में एंटीबायोटिक्स सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। एंटीबायोटिक्स का भ्रूण पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए आप पहले यूटीआई का इलाज करवा लें, इसके बाद ही प्रेग्नेंसी प्लान करें।
यूटीआई की वजह से पेल्विक एरिया में दर्द होता है। बार-बार पेशाब आना, पेशाब के दौरान जलन और दर्द होना भी यूटीआई के संकेत होते हैं। अगर आप यूटीआई के दौरान शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो यह दर्दनाक हो सकता है। यूटीआई की वजह से संबंध बनाने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
अगर आपको यूटीआई के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
यूटीआई में प्रेग्नेंट होने से प्रीमैच्योर डिलीवरी या लो बर्थ वेट का खतरा हो सकता है।
प्रेग्नेंसी में यूटीआई होने पर दवाइयां जरूर लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और समय से इलाज कराएं।
हां, यूटीआई में प्रेग्नेंट हो सकते हैं। लेकिन, आप पहले यूटीआई का इलाज कराएं इसके बाद ही प्रेग्नेंसी प्लान करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.