... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 27, 2019 4:35 PM IST
5 हेल्दी कार्ब्स जिन्हें खाकर पुरुष जल्दी वजन कम कर सकते है!
डायबिटीज के मरीजों में आहार संबंधी (Diabetes diet) कई भ्रांतियां हैं। अभी तक वे शुगर अर्थात मीठे के मामले में ही सबसे ज्यादा आशंकित रहते थे, पर अब कार्ब्स यानी कार्बोहाइड्रेट (Diabetes diet) के बारे में भी मरीज तरह-तरह के सवाल पूछने लगे हैं। हाल के कुछ शोधों में यह सामने आया है कि ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से भी शुगर लेवल बिगड़ सकता है। तो फिर कितना होना चाहिए डायबिटीज के मरीजो के आहार में कार्बोहाइड्रेट का सही अनुपात। आइए जानें विस्तार से।
डायबिटीज में सिर्फ मीठा और फैट ही नहीं बल्कि कार्बोहाइड्रेट पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। आहार विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ा सकता है। कार्बोहाइड्रेट का सीधा असर ब्ल।ड शुगर के स्त्र पर पड़ता है, जिसके कारण पाचन क्रिया के दौरान खून में रक्तब शर्करा का प्रभाव तुरंत होता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को ग्लू कोज के रूप में ऊर्जा प्रदान करता है। पर ज्यादा सेवन कई तरह की समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
मधुमेह के रोगियों को अपने कुल खाने में 55-60 फीसदी कैलोरी कार्बोहाइड्रेट से लेना चाहिए। यानी आप जो आहार दिन भर में खा रहे हैं, उसका केवल आधा या कुछ ज्यादा हिस्सा ही कार्बोहाइड्रेट को देना चाहिए। इससे अधिक होने पर डायबिटीज के रोगी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जो आहार वे खा रहे हैं उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होना चाहिए।
मधुमेह रोगियों को खाने में लो-कार्बोहाइड्रेटयुक्त आहार खाना चाहिए, इससे भूख कम लगती है और वजन भी नियंत्रित रहता है। आप अपने आहार में हरी सब्जियां, मूंग दाल, सोया, काला चना, ब्राउन राइस, अंडे का सफेद हिस्सा और राजमा आदि को शामिल कर सकते हैं।
टोमेटो सॉस, पीनट बटर, फैट फ्री सैलेड ड्रेसिंग, शुगर फ्री चॉकलेट्स, नो-शुगर ऐडेड आइसक्रीम, सालसा, बारबेक्यू सॉस, ब्रेड वाला चिकन कटलेट, शुगर फ्री जैली, शुगर फ्री मैपल सिरप, फैट फ्री क्रीम, वैनीला सोया मिल्क आदि। लो फैट या शुगर फ्री कही जाने वाली चीजें भी आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं।
क्या डायबिटीज में नट्स खाने चाहिए? क्या हैं फायदे या नुकसान
कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण है मोटापा, इस तरह करें कंट्रोल
सेहत के लिए इस तरह करें तांबे का उपयोग, बचेंगे रहेंगे बीमारियों से