Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या किडनी स्टोन होने पर टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए?

जानें किन चीज़ों से बढ़ता है किडनी स्टोन का खतरा?

क्या किडनी स्टोन होने पर टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए?

Written by Sadhna Tiwari |Published : August 5, 2018 1:04 PM IST

क्या आपने भी सुना है कि किडनी स्टोन होने पर टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए? इस बारे में हमने बात की डॉ. आदित्य प्रधान से जो बी.एल.के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट एंड यूरोलॉजिस्ट से।  डॉ. प्रधान का कहना है कि टमाटर से किडनी स्टोन होता है यह बात केवल एक मिथक है। जब आप अपने डायट में ऑक्ज़ालेट रिच फूड्स खाते हैं तब किडनी स्टोन होने की संभावना बढ़ जाती है। वैसे तो टमाटर में भी ऑक्ज़ालेट होता है लेकिन उसकी मात्रा सीमा के अंदर होता है जिसके कारण ये किडनी स्टोन होने का कारण नहीं बन पाता है। वैसे तो हर भारतीय व्यंजन में टमाटर का इस्तेमाल फ्लेवर या ज़ायका लाने के लिए करते हैं या सलाद में डालकर खाते हैं। लेकिन जब तक इस लाल-लाल गोलमटोल टमाटर को किलो के मात्रा में रोज नहीं खाते हैं तब तक ये किडनी स्टोन होने का कारण नहीं बन पाता है। इसका मतलब ये है कि टमाटर के सेवन के ऊपर किडनी स्टोन होने का खतरा निर्भर करता है।

इन चीज़ों से बढ़ता है किडनी स्टोन का खतरा:-

  • चाय, कॉफी, पालक, नट्स और बोतलबंद पेय पदार्थ
  • अचार, मैरिनेट किया हुआ सी-फूड और टेबल सॉल्ट
  • रेड मीट
  • कम मात्रा में पानी पीने से भी स्टोन होने की आशंका बढ़ती है

ये चीज़ें खाना है सेफ

Also Read

More News

बहुत से लोग किडनी स्टोन में दूध और बैंगन जैसी चीज़ें खाने से भी मना करते हैं। दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन इसका किडनी स्टोन होने से कुछ लेना-देना नहीं है।  डॉ. प्रधान का कहना है कि  कैल्शियम के कमी से किडनी स्टोन होने का खतरा ज्यादा जाता  है। इसीलिए वो  सलाह देते हैं कि किडनी स्टोन होने पर  दूध पीना नहीं छोड़ना चाहिए। आप दूध का नियमित सेवन कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-Shutterstock.