hamburger icon
A
Read in English

क्या हर किसी को कैल्शियम की टेबलेट खानी चाहिए? क्या बिना जरूरत इन्हें खाने से नुकसान भी हो सकता है?

जिस प्रकार शरीर में कैल्शियम की कमी होना नुकसान पहुंचा सकती है, उसी प्रकार जरूरत से ज्यादा कैल्शियम लेना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इस लेख में हम इसी बारे में कुछ जानकारियां लेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 6, 2026 9:14 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vivek Mahajan

जब भी हम हमारे हमारी हड्डियों की कमजोरी या मजबूती की बात करते हैं, तो कैल्शियम का नाम जरूर आता है। जब भी कैल्शियम के बारे में बात की जाती है, तो हम अक्सर दूध पीने की सलाह देते हैं। कैल्शियम हमारे हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए एक आवश्यक मिनरल है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों, नसों और हृदय के सही कार्य करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन अगर कई बार कैल्शियम की कमी हो जाती है, तो हो सकता है कैल्शियम की टेबलेट आदि भी खानी पड़ जाएं। लेकिन यह भी देखा गया है कि आजकल लोग बिना किसी डॉक्टर से सलाह लिए कैल्शियम की टेबलेट लेना शुरू कर देते हैं, मानकर कि इससे उनकी हड्डियां हमेशा मजबूत रहेंगी। लेकिन क्या हर व्यक्ति को कैल्शियम सप्लीमेंट की आवश्यकता है? इसका शॉर्ट में जवाब चाहिए तो वह है नहीं, लेकिन अगर आपको इस बारे में समझना है तो डॉक्टर इस बारे में क्या कह रहे हैं, जानेंगे।

यदि शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं है और आहार से इसे पर्याप्त मात्रा में प्राप्त किया जा रहा है, तो बिना आवश्यकता कैल्शियम की गोलियां लेना फायदेमंद नहीं होता। कई बार यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

Dr. Vivek Mahajan, Chief of Joint Replacement & HOD – Orthopedics, ISIC Multispeciality Hospital

क्या बिना पूछे कैल्शियम लेना सही है

शरीर को ज्यादातर पोषक तत्व खानपान से मिलते हैं और अगर किसी कारण से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो उसके लिए अलग से सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत पड़ती है। किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर व्यक्तिगत की आयु, आहार, सेहत और आवश्यकता के अनुसार सलाह देते हैं। केवल दूसरों को देखकर या विज्ञापनों के प्रभाव में आकर कैल्शियम की गोलियां लेना उचित नहीं है।

जरूरत के बिना कैल्शियम लेने के नुकसान

कैल्शियम शरीर के लिए सिर्फ तभी अच्छी और हेल्दी है, लेकिन अगर उसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाता ही तो इसका मतलब यह नहीं है कि उससे ज्यादा फायदा मिलेगा बल्कि उससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। जरूरत से ज्यादा कैल्शियम लेने से आमतौर पर निम्न नुकसान हो सकते हैं जैसे -

  • कब्ज रहने लगना
  • पेट में सूजन होना
  • बार-बार व ज्यादा गैस बनना
  • पाचन से जुड़ी समस्याएं होना

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पानी कम मात्रा में पीता है और कैल्शियम सप्लीमेंट्स ले रहा है, तो उससे किडनी स्टोन बनने का खतरा भी बढ़ सकता है। या फिर पहले अगर किसी को किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें भी ज्यादा कैल्शियम का सेवन करने से किडनी में पथरी बनने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

कैल्शियम की आवश्यकता को कैसे पूरा करें?

अधिकतर लोगों के लिए कैल्शियम का सर्वोत्तम स्रोत एक संतुलित आहार आमतौर पर दूध, दही, पनीर, रागी, तिल, सोया, बादाम और हरी पत्तेदार सब्जियां हैं, जिनमें कैल्शियम से भरपूर होती हैं। इसके अलावा, शरीर में कैल्शियम का सही अवशोषण करने के लिए विटामिन D की भी आवश्यकता होती है, जो हमें धूप और कुछ खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता है।

लेकिन कैल्शियम और विटामिन डी जैसी सप्लीमेंट्स का ध्यान रखने के साथ-साथ नियमित व्यायाम, खासकर वेट-बियरिंग एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना और हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, हड्डियों को सशक्त बनाने में मदद करती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि हड्डियों की मजबूती बनाए के लिए कैल्शियम सप्लीमेंट्स से ज्यादा संतुलित आहार और सही लाइफस्टाइल जरूरी होता है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल जरूरत से ज्यादा कैल्शियम लेने के नुकसान के बारे में जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।