
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 23, 2025 9:39 PM IST
सर्दियों के मौसम में बच्चों की देखभाल सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। ठंड के कारण बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं और रात के समय उनके पैरों का ठंडा होना आम समस्या है। ऐसे में माता-पिता के मन में अक्सर यह सवाल आता है- क्या सर्दियों में बच्चों को मोजे पहनाकर सुलाना चाहिए? इस बार सर्दियों के मौसम में अगर आपके मन में ये सवाल आता है, तो आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब दिल्ली के रोहिणी स्थित जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से।
डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि सर्दियों में रात के समय तापमान कम होने से बच्चों के पैर ठंडे हो जाते हैं। पैर ठंडे होने पर शरीर का तापमान भी गिरता है, जिससे बच्चा बेचैन हो सकता है, नींद में खलल पड़ता है और कभी-कभी सर्दी–जुकाम की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए सर्दियों में बच्चों को मौजे पहनाकर सुलाना बिल्कुल सही है। जनरल फिजिशियन का कहना है कि सर्दियों में अक्सर बच्चे हैवी रजाई और कंबल शरीर पर ओठने से बचते है। इस स्थिति में उन्हें अगर मौजे पहनाकर सुलाया जाए, तो शरीर लंबे समय तक गर्म रहता है।
सर्दियो में नवजात और छोटे बच्चों को मौजे पहनाकर सुलाने से तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता कम होती है। अगर पैरों में ठंड लगती है तो शरीर तुरंत ठंडा हो जाता है। नरम कपड़े के मोजे पहनाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है, जिससे हाइपोथर्मिया का खतरा भी कम होता है।
मोजे पहनाकर सुलाने से बेबी स्लीप क्वॉलिटी बेहतर होती है। पैरों की गर्माहट मिलने के कारण बच्चा आराम से सोता है। ठंड के कारण नींद बार-बार टूटने की संभावना भी कम होती है।
सर्दियों में पैर ठंडे होने से सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। बच्चों में यह जोखिम ज्यादा होता है। मोजे पहनाने से पैरों को ठंड नहीं लगती, जिससे बच्चे सर्दी से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं।
सर्दियों में पैरों की स्किन जल्दी सूख जाती है। इससे मोजे पहनाने से मॉइस्चर लॉक होता है और बच्चे की एड़ी या स्किन पर ड्राईनेस कम होती है।
डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि सर्दियों में बच्चों के लिए हर प्रकार के मोजे सही नहीं होते हैं। बच्चों को गलत मोजे पहनाने से त्वचा में जलन, एलर्जी या पसीना बढ़ा सकते हैं। इसलिए नीचे बताई गई बातों का खासतौर पर ध्यान रखें।
- ये त्वचा को सांस लेने देते हैं और गर्माहट भी देते हैं।
- टाइट मोजे ब्लड सर्कुलेशन को रोक सकते है।
- बच्चों के लिए थोड़े ढीले, हल्के और सांस लेने योग्य (Breathable) मोजे ही खरीदें।
- छोटे बच्चों के लिए सिंथेटिक फाइबर वाले मोजे अवॉइड करें। इनमें पसीना ज्यादा आता है, जिससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
डॉक्टर के साथ हुई बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि सर्दियों में बच्चों को मोजे पहनाकर सुलाना सुरक्षित और फायदेमंद है, बशर्ते आप सही कपड़े के, हल्के और ढीले मोज़े चुनें और बच्चे की बॉडी टेम्परेचर पर नजर रखें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।